• Home
  • Delhi
  • अभिषेक नायर बने KKR के नए हेड कोच, चंद्रकांत पंडित की हुई छुट्टी
Image

अभिषेक नायर बने KKR के नए हेड कोच, चंद्रकांत पंडित की हुई छुट्टी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आगामी IPL 2026 सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) को नया हेड कोच नियुक्त किया है। नायर, चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे, जिन्हें IPL 2025 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पद से हटा दिया गया था।

अभिषेक नायर को भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच और KKR के पूर्व मेंटॉर गौतम गंभीर का करीबी माना जाता है। दोनों ने साथ मिलकर IPL 2024 में KKR को चैंपियन बनाया था। उस दौरान गंभीर टीम के मेंटॉर और नायर सहायक कोच की भूमिका में थे। नायर का KKR के साथ पुराना जुड़ाव रहा है। वे पहले भी टीम के सहायक कोच और टैलेंट स्काउट के रूप में काम कर चुके हैं। रिंकू सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजने और निखारने में नायर की बड़ी भूमिका मानी जाती है।

KKR ने 2024 में खिताब जीतने के बाद चंद्रकांत पंडित पर भरोसा बनाए रखा था, लेकिन 2025 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। इसके चलते प्रबंधन ने पंडित को हटा दिया। अब फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर अपने पुराने और भरोसेमंद सहयोगी अभिषेक नायर को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में टीम दोबारा विजयी लय हासिल करेगी।

Releated Posts

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च, सरकार पर वादों से पीछे हटने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 25 जुलाई के आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं होने का दावा, इंडिया गेट से पुलिस…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

आंध्र के नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के दो गुट भिड़े, लाठियों-चप्पलों से मारपीट

काकीनाडा। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मोबाइल फोन गुम होने से शुरू हुआ विवाद, नॉर्थ-ईस्ट और स्थानीय छात्रोंके बीच…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चारमहीने पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *