• Home
  • अलीगढ
  • पैमाइश के नाम पर रिश्वतखोरी: तहसील गभाना के लेखपाल निलंबित, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
Image

पैमाइश के नाम पर रिश्वतखोरी: तहसील गभाना के लेखपाल निलंबित, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। तहसील गभाना के गांव बरौली में जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। किसान की शिकायत और ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। आरोप है कि हल्का लेखपाल भानुप्रताप ने किसान मनोज सिंह की कृषि भूमि की गलत पैमाइश कर दी थी। शिकायत के अनुसार, करीब 400 वर्ग गज निजी भूमि को बगल की पुलिस चौकी की जमीन में मिला दिया गया था। जब किसान ने सही पैमाइश की मांग की, तो लेखपाल ने पहले मना किया और बाद में एक लाख रुपये लेकर भी सही पैमाइश नहीं की। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये और मांगने की बात कही।

किसान मनोज सिंह ने पूरे प्रकरण की शिकायत एडीएम प्रशासन पंकज कुमार से की। ऑडियो वायरल होने पर एडीएम ने एसडीएम गभाना हरिश्चंद को जांच के आदेश दिए। तहसीलदार की जांच में लेखपाल भानुप्रताप प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए। एसडीएम हरिश्चंद ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच नायब तहसीलदार रतन कुमार को सौंपी गई है। यह घटना तहसीलों में चल रहे पैमाइश और भूमि मामलों में व्याप्त भ्रष्टाचार की एक और मिसाल बन गई है।

Releated Posts

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top