• Home
  • Delhi
  • कर्नाटक सरकार को हाईकोर्ट से झटका, आरएसएस को राहत
Image

कर्नाटक सरकार को हाईकोर्ट से झटका, आरएसएस को राहत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। धारवाड़ पीठ ने उस सरकारी आदेश (GO) पर रोक लगा दी है जिसमें निजी संगठनों को सरकारी परिसरों में कार्यक्रम आयोजित करने से पहले पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया गया था। न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना की एकल पीठ ने इस आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए अगली सुनवाई 17 नवंबर तय की है।

सरकार का यह आदेश राज्य में आरएसएस की गतिविधियों पर रोक लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा था। पुनश्चैतन्य सेवा संस्था ने इस आदेश को चुनौती देते हुए तर्क दिया कि यह निजी संगठनों के वैध गतिविधियों को संचालित करने के अधिकारों का उल्लंघन करता है। अदालत ने तर्कों को स्वीकार करते हुए आदेश को अगली सुनवाई तक निलंबित रखा है।

सरकारी आदेश में कहा गया था कि बिना अनुमति कोई भी संगठन सरकारी स्कूल, कॉलेज या अन्य संस्थानों में कार्यक्रम, बैठक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं कर सकता। साथ ही जिला प्रशासन को कर्नाटक भूमि राजस्व और शिक्षा अधिनियमों के तहत उल्लंघन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

Releated Posts

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

स्टारलिंक को ‘युद्ध का हथियार’ मानता है ईरान, इस्तेमाल करने वालों पर दो साल जेल या मिल सकती है मौत की सजा

टर्मिनल बंद करने के लिए कई सिस्टम तैयार, जनवरी के विरोध प्रदर्शनों में भी किया गया था इस्तेमाल…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *