• Home
  • Delhi
  • IND vs AUS T20: जोश हेजलवुड पर भारी पड़ेंगे अभिषेक शर्मा? पहला मुकाबला रहेगा रोमांचक
Image

IND vs AUS T20: जोश हेजलवुड पर भारी पड़ेंगे अभिषेक शर्मा? पहला मुकाबला रहेगा रोमांचक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में भारत की यंग ब्रिगेड ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी टीम को चुनौती देगी। खासकर भारत के उभरते बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर सबकी नजरें टिकी हैं, जिन्होंने एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीता था।

पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने कहा कि वनडे सीरीज में जोश हेजलवुड ने भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला था, लेकिन टी20 फॉर्मेट में अभिषेक शर्मा को रोक पाना आसान नहीं होगा। नायर के अनुसार, “जब अभिषेक फॉर्म में होते हैं तो उन्हें रोकना बेहद मुश्किल होता है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शुरुआती छह ओवर में मैच का रुख बदल सकती है।” उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक शुरुआती ओवरों में टिक गए, तो भारत 60 से 80 रन तक बना सकता है, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिलेगी।

वहीं दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। वनडे सीरीज में उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था। पर्थ और एडिलेड की उछाल भरी पिचों पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। नायर का मानना है कि हेजलवुड के सामने खेलना अभिषेक के लिए बड़ी चुनौती होगी, लेकिन वह इस मौके को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नायर ने आगे कहा कि “यह अभिषेक शर्मा के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है। उन्होंने IPL और विदेशी पिचों पर अच्छा अनुभव हासिल किया है। उनका माइंडसेट निडर है और वह ऑस्ट्रेलिया में अपना नाम बनाना चाहते हैं।”

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मुकाबला 29 अक्टूबर, बुधवार को खेला जाएगा। इस मैच में अभिषेक शर्मा बनाम जोश हेजलवुड की टक्कर सबसे दिलचस्प रहेगी।

Releated Posts

नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल: रणनीति, जल्दबाजी या चुनावी गणित का बड़ा खेल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: केंद्र सरकार 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन…

ByByHindustan Mirror News Apr 3, 2026

‘उड़ान तैयार…पर मंजूरी बेकरार’: जेवर एयरपोर्ट पर सुरक्षा ने रोकी रफ्तार

गृह मंत्रालय के नियमों में फंसी शुरुआत की तैयारीग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से अंतरराष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

IPL 2026 में खेलने की नहीं दी इजाजत तो कोर्ट पहुंचा ये खिलाड़ी,अपने ही बोर्ड को घसीटा कोर्ट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: फिटनेस टेस्ट बना टकराव की जड़श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में प्रशिक्षण महाभियान-2026 की समीक्षा, संगठन मजबूती पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top