• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में नया कूड़ा निस्तारण प्लांट बनेगा, मथुरा रोड से हटेगा कचरे का पहाड़
Image

अलीगढ़ में नया कूड़ा निस्तारण प्लांट बनेगा, मथुरा रोड से हटेगा कचरे का पहाड़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ नगर निगम ने शहर को बदबू और कूड़े के पहाड़ से मुक्ति दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मथुरा रोड पर जमा कूड़े के ढेर का निस्तारण इसी माह से शुरू हो जाएगा। नोएडा की कंपनी को लीगेसी वेस्ट के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है। यह कंपनी आगे आने वाले 20 वर्षों तक कूड़े के निस्तारण का कार्य संभालेगी।

नगर निगम जवां और छेरत क्षेत्र में नया कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित करेगा। इसके लिए तीन स्थानों पर जमीन देखी गई है और तहसील प्रशासन द्वारा पैमाइश पूरी हो चुकी है। भूमि फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नया प्लांट 700 मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरा निस्तारित करने की क्षमता वाला होगा, जो वर्तमान में निकलने वाले लगभग 500 टन कचरे से अधिक है।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि भूमि को नगर निगम के नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। लीगेसी वेस्ट का निस्तारण करीब डेढ़ से दो साल में पूरा कर लिया जाएगा, जबकि नए कचरे का निस्तारण नियमित रूप से होता रहेगा। इससे मथुरा रोड क्षेत्र में बदबू से राहत मिलेगी और भविष्य में कूड़े का पहाड़ नहीं लगेगा।

Releated Posts

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *