• Home
  • Delhi
  • विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना से मचा हड़कंप, अलीगढ़ जंक्शन पर रोकी गई ट्रेन
Image

विक्रमशिला एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना से मचा हड़कंप, अलीगढ़ जंक्शन पर रोकी गई ट्रेन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली रेलवे हेडक्वार्टर में रविवार सुबह एक अज्ञात कॉल आने से हड़कंप मच गया। कॉलर ने बताया कि विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकी और बम है। कॉल कटते ही रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ हरकत में आ गए। ट्रेन उस समय अलीगढ़ के पास थी, जिसे तत्काल आदेश देकर अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर रोकने का निर्णय लिया गया।

सुबह 5:58 बजे ट्रेन अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची। पहले से ही आरपीएफ, जीआरपी, लोकल पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड टीम मौके पर मौजूद थीं। सभी बोगियों की करीब 40 मिनट तक गहन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद 6:39 बजे ट्रेन को आगे आनंद विहार के लिए रवाना कर दिया गया।

विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर से आनंद विहार के बीच चलती है और इसका अलीगढ़ में कोई निर्धारित स्टॉपेज नहीं है। बम सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से इसे रोकने का निर्णय लिया गया।

आरपीएफ सीओ गुलजार सिंह ने बताया कि कॉल सुबह करीब 5:30 बजे आया था। कॉलर का लोकेशन इटावा से ट्रेस हुआ है, और वहां की जीआरपी व आरपीएफ उसकी तलाश में जुटी हैं। प्राथमिक जांच में यह कॉल फर्जी पाया गया।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी रांची–आनंद विहार एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना मिलने के बाद अलीगढ़ स्टेशन पर रात में सघन जांच की गई थी, लेकिन तब भी कुछ नहीं मिला। बार-बार मिल रही ऐसी फर्जी सूचनाओं से रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *