• Home
  • अलीगढ
  • रेलवे स्टेशन पर दो दर्दनाक घटनाएं: वेंडर की टांग कटी, युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
Image

रेलवे स्टेशन पर दो दर्दनाक घटनाएं: वेंडर की टांग कटी, युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। पहली घटना 25 अक्टूबर की रात की है, जिसमें हाथरस निवासी वेंडर सोनू वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन में सामान बेच रहा था। तभी एक युवक ने अचानक उसे घूंसा मार दिया, जिससे वह प्लेटफॉर्म से ट्रेन के नीचे जा गिरा। उसी वक्त ट्रेन चल पड़ी और सोनू की एक टांग कट गई। घायल सोनू को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ पोस्ट के कार्यकारी कमांडर डी.पी. सिंह के अनुसार, हमलावर युवक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

दूसरी घटना में महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह निवासी 22 वर्षीय अरबाज पुत्र इम्तियाज के रूप में हुई है। बताया गया कि अरबाज फिरोजपुर छावनी, दिल्ली में नौकरी करता था और किसी निजी कार्य से अलीगढ़ आ रहा था। ट्रेन जब महरावल और अलीगढ़ स्टेशन के बीच पहुंची, तभी संतुलन बिगड़ने से वह दरवाजे से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसकी मां इशरत व परिजन स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top