• Home
  • Delhi
  • AAP नेता सौरभ भारद्वाज का BJP पर निशाना: “भाजपा की मुख्यमंत्री ने झूठ बोला”
Image

AAP नेता सौरभ भारद्वाज का BJP पर निशाना: “भाजपा की मुख्यमंत्री ने झूठ बोला”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 मार्च: नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली की वित्तीय स्थिति को लेकर झूठ फैलाया है।

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “AAP सरकार खजाना खाली करके नहीं गई। हम 2965 हजार करोड़ रुपये छोड़कर गए थे।” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा सरकार गलत बयानबाजी कर रही है।

AAP नेता ने अपने बयान में अरविंद केजरीवाल की सरकार की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा, “इसलिए कहते हैं, केजरीवाल को सरकार चलानी आती थी।” भारद्वाज के अनुसार, AAP सरकार के दौरान दिल्ली की वित्तीय स्थिति मजबूत थी, जबकि अब भाजपा सरकार इसे लेकर भ्रामक दावे कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली का खजाना खाली कर दिया, जिससे वित्तीय संकट गहरा गया। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारद्वाज ने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

AAP और भाजपा के बीच जारी इस राजनीतिक बयानबाजी के चलते दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। अब देखना होगा कि भाजपा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *