• Home
  • अलीगढ
  • सीसीटीवी निगरानी में होगी अलीगढ़ नुमाइश 2026, 16 जनवरी से 10 फरवरी तक रहेगा आयोजन
Image

सीसीटीवी निगरानी में होगी अलीगढ़ नुमाइश 2026, 16 जनवरी से 10 फरवरी तक रहेगा आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) 2026 का आयोजन 16 जनवरी से 10 फरवरी तक किया जाएगा। शुक्रवार को डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि इस बार दुकानों के किराए में कोई वृद्धि नहीं होगी और आवंटन नीलामी प्रक्रिया से होगा।

नुमाइश परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाया जाएगा। एसपी सिटी मृगांक पाठक के सुझाव पर निर्णय हुआ कि टूटी दीवारों की ऊंचाई छह फीट से अधिक की जाएगी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान सीडीओ योगेंद्र कुमार, एएसपी मयंक पाठक, नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुभांशु कटियार, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार सहित कई अधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी के सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व की भांति कृष्णांजलि नाट्यशाला में होंगे। तकनीकी परीक्षण में नाट्यशाला के जर्जर पाए जाने पर निर्णय लिया गया कि आयोजन के बाद उसका जीर्णोद्वार कर नया निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव पुष्कर को प्रदर्शनी परिसर की दुकानों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सफाई कार्य समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

वर्ष 2025 में नुमाइश आयोजन पर कुल 12.69 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जबकि 8.87 करोड़ रुपये फंड में शेष रहे। इस बार भी प्रशासन ने पारदर्शिता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही है ताकि दर्शक और व्यापारी दोनों सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में आयोजन का आनंद ले सकें।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *