• Home
  • Delhi
  • टॉम क्रूज को मिला पहला ऑस्कर, 54 साल का इंतजार खत्म
Image

टॉम क्रूज को मिला पहला ऑस्कर, 54 साल का इंतजार खत्म

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

हॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार टॉम क्रूज के नाम आखिरकार वह प्रतिष्ठित सम्मान दर्ज हो गया, जिसका इंतजार उनके प्रशंसक दशकों से कर रहे थे। 63 वर्षीय टॉम क्रूज को उनके शानदार और यादगार फिल्मी योगदान के लिए पहली बार ऑनरेरी ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा देर रात की गई, जिसके साथ ही 54 साल के लंबे करियर में टॉम के ऑस्कर इंतजार का अंत हो गया।

टॉम क्रूज ने साल 1981 में फिल्म ‘एंडलेस लव’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उन्हें असली लोकप्रियता 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिस्की बिजनेस’ से मिली। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं और हॉलीवुड को मिशन इंपॉसिबल, टॉप गन, जैक रीचर जैसी शानदार और ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजियां दीं। अपने करियर में टॉम ने खुद खतरनाक स्टंट्स करके एक्शन फिल्मों की परिभाषा ही बदल दी। आज पूरी दुनिया टॉम की एक्शन क्षमता और सिनेमाई योगदान की सराहना करती है।

ऑस्कर नॉमिनेशन की बात करें, तो टॉम क्रूज को इससे पहले तीन बार अकादमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिल चुका है, लेकिन वह यह खिताब कभी नहीं जीत पाए। इस बार ऑनरेरी ऑस्कर के रूप में उनके वर्षों की मेहनत, जोखिम भरे स्टंट्स और शानदार अदाकारी को आधिकारिक सम्मान मिल रहा है। इस अवॉर्ड के साथ अब टॉम क्रूज की उपलब्धियों की सूची और लंबी हो गई है। वह इससे पहले तीन गोल्डन ग्लोब, तीन स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड और एक बाफ्टा अवॉर्ड जीत चुके हैं।

इन हस्तियों को भी मिला ऑनरेरी ऑस्कर

टॉम क्रूज के साथ हॉलीवुड की तीन और दिग्गज हस्तियों को भी ऑनरेरी ऑस्कर से सम्मानित किया गया है—

  • म्यूज़िक आइकन डॉली पार्टन
  • प्रोडक्शन डिजाइनर विन थॉमस
  • कोरियोग्राफर डेबी एलन

इन चारों कलाकारों को यह पुरस्कार सिनेमा और मनोरंजन जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया जा रहा है।

Releated Posts

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चारमहीने पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

2029 की तैयारी पर कांग्रेस में सवाल, कई अहम पद खाली; संगठन कमजोर तो कैसे जीतेगी चुनावी जंग?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बीजेपी की तैयारियों के बीच कांग्रेस के सामने संगठनात्मक चुनौतियां, कई राज्यों में प्रभारियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *