• Home
  • Delhi
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: ‘वर्चुअल प्रचार’ में कांग्रेस भाजपा से दस गुना आगे, एडीआर रिपोर्ट का खुलासा
Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: ‘वर्चुअल प्रचार’ में कांग्रेस भाजपा से दस गुना आगे, एडीआर रिपोर्ट का खुलासा

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक दलों के खर्च का दिलचस्प और चौंकाने वाला विश्लेषण सामने आया है। ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया और वर्चुअल प्रचार पर खर्च करने के मामले में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कहीं आगे रही। रिपोर्ट बताती है कि कांग्रेस ने डिजिटल और वर्चुअल प्रचार पर भाजपा की तुलना में लगभग दस गुना अधिक राशि खर्च की।

एडीआर के अनुसार, कांग्रेस ने सोशल मीडिया और वर्चुअल प्रचार पर करीब 5.95 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि भाजपा ने इस मद में महज 5.26 लाख रुपये ही खर्च किए। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया प्रचार पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए। डिजिटल प्रचार में भाजपा का खर्च सबसे कम रहा, जबकि कांग्रेस इस क्षेत्र में सबसे आगे नजर आई।

कुल प्रचार व्यय की बात करें तो कांग्रेस ने पार्टी प्रचार पर 40.13 करोड़ रुपये खर्च किए, जो भाजपा के 39.14 करोड़ रुपये से करीब एक करोड़ अधिक है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने पार्टी प्रचार पर 12.12 करोड़ रुपये खर्च किए। हालांकि, कुल चुनावी खर्च में भाजपा सबसे आगे रही। भाजपा का कुल व्यय 57.65 करोड़ रुपये रहा, कांग्रेस ने 46.19 करोड़ और आम आदमी पार्टी ने 14.5 करोड़ रुपये खर्च किए।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अब तक नौ राजनीतिक दलों ने अपने खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को सौंपा है। इन दलों को कुल 170.68 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जिसमें से करीब 74 प्रतिशत राशि चेक और डिमांड ड्राफ्ट के जरिए प्राप्त हुई, जबकि 26 प्रतिशत रकम नकद ली गई। खर्च के भुगतान में भी पारदर्शिता दिखी, क्योंकि 99 प्रतिशत से अधिक भुगतान चेक के माध्यम से किया गया।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 की तुलना में 2025 के चुनाव में कांग्रेस का चुनावी खर्च 161 प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा के खर्च में 20.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 2020 के मुकाबले 32 प्रतिशत कम खर्च किया।

हालांकि, भारी खर्च के बावजूद कांग्रेस को चुनावी नतीजों में सफलता नहीं मिली। पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी। इसके उलट, भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़कर 48 सीटें जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों पर मुकाबला कर 22 सीटों पर जीत हासिल की।

#DelhiAssemblyElection #ADRReport #VirtualCampaign #PoliticalSpending #IndianPolitics

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *