• Home
  • अलीगढ
  • कृष्णांजलि नाट्यशाला में पुष्प सज्जा, रंगोली व महिला उत्सव ने बिखेरे रंग
Image

कृष्णांजलि नाट्यशाला में पुष्प सज्जा, रंगोली व महिला उत्सव ने बिखेरे रंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भव्य आयोजन में दिखी रचनात्मकता की झलक
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी परिसर स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला मंच पर पुष्प सज्जा, रंगोली एवं महिला उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस बहुआयामी कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने मंच को रंगों, सृजन और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम की आयोजिका श्रीमती नीलम शर्मा रहीं, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी ने सहभागिता की। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती रुचि वर्मा, श्रीमती रवि वाला वार्ष्णेय एवं डॉ. अंशु सक्सेना उपस्थित रहीं।

निर्णायक मंडल और प्रतियोगिताओं की विविधता
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. पूनम वार्ष्णेय, श्रीमती नेहा गुप्ता एवं श्रीमती राजेश शर्मा ने निष्पक्ष निर्णय दिया। पुष्प सज्जा, रंगोली और महिला उत्सव के अंतर्गत लोकगीत, लोकनृत्य, मेहंदी, रंगोली, थाल सजाओ, के सज्जा एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 145 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे मंच पर रचनात्मक प्रतिस्पर्धा का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

प्रतियोगिताओं के विजेता
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मानवी, द्वितीय भूमि एवं तृतीय आराध्य ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम परी दक्ष, द्वितीय आराध्या और तृतीय दृष्टि शर्मा रहीं। थाल सजाओ प्रतियोगिता में प्रज्ञा गुप्ता प्रथम, अवनी भल्ला द्वितीय एवं अपनी पचौरी तृतीय स्थान पर रहीं। के सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम अन्य, द्वितीय लीन वार्ष्णेय एवं तृतीय लक्ष्मी शर्मा रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में आरव गौतम ने प्रथम, परी ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फैंसी ड्रेस, लोकनृत्य और समापन
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रिद्धि वार्ष्णेय प्रथम, तिरीधा द्वितीय एवं पीहुल डोगरा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में आभा पाठक प्रथम, अन्य द्वितीय और आराध्य तृतीय स्थान पर रहीं। लोकनृत्य प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में दिया शर्मा प्रथम, पल्लवी द्वितीय एवं आन्या तृतीय रहीं। साड़ी पैकिंग प्रतियोगिता में पाखी जैन ने प्रथम, मानवी अग्रवाल ने द्वितीय एवं दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *