• Home
  • Delhi
  • जाम का कारण पूछना पड़ा भारी, टोल प्लाजा पर महिला वकील और रिश्तेदारों की पिटाई
Image

जाम का कारण पूछना पड़ा भारी, टोल प्लाजा पर महिला वकील और रिश्तेदारों की पिटाई

सोनभद्र।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में टोल प्लाजा पर जाम का कारण पूछना एक महिला वकील और उनके रिश्तेदारों को भारी पड़ गया। टोल कर्मियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सात अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

लोढ़ी टोल प्लाजा पर हुआ विवाद

यह पूरी घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोल प्लाजा की है। महिला अधिवक्ता आरती पांडेय अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कार से ओबरा जा रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे जब वे टोल प्लाजा पहुंचीं तो वहां लंबा जाम लगा हुआ था। जाम की वजह पूछने पर विवाद शुरू हो गया।

गाली-गलौच से मारपीट तक पहुंचा मामला

महिला वकील के अनुसार, उनके जीजा नवीन ने जब टोल कर्मियों से जाम का कारण पूछा तो कर्मियों ने बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि गाली-गलौच के बाद टोल कर्मियों ने नवीन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अवनीश दुबे को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

महिलाओं से भी अभद्रता का आरोप

आरती पांडेय ने अपनी शिकायत में बताया कि टोल कर्मियों ने उनके साथ और गारिमा सिंह नाम की एक अन्य महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि बाल पकड़कर खींचा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लाल साड़ी पहने एक महिला टोल बूथ के दरवाजे पर लात मारते हुए दिखाई दे रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के मुताबिक, इस मामले में नामजद आरोपी रामजी तिवारी (निवासी—भौली कुरारा, हमीरपुर) और सर्वेश यादव (निवासी—करमिशीपुर, आंबेडकर नगर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *