• Home
  • Delhi
  • अंडर-19 वनडे विश्व कप: भारत फिर बना चैंपियन, सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी से इंग्लैंड पर 100 रन की जीत
Image

अंडर-19 वनडे विश्व कप: भारत फिर बना चैंपियन, सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी से इंग्लैंड पर 100 रन की जीत

हरारे, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक और रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने चार साल बाद एक बार फिर आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और 2022 के बाद दूसरी बार इंग्लैंड को फाइनल में मात देकर चैंपियन बनी।

सूर्यवंशी की ऐतिहासिक शतकीय पारी

फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भारत की जीत के सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने महज 80 गेंदों में 15 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। यह न सिर्फ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है, बल्कि आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट (पुरुष, महिला या अंडर-19) के फाइनल में भी यह सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 वनडे विश्व कप फाइनल में 170 रन बनाए थे।

411 रन का विशाल स्कोर

सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे (53) के साथ दूसरे विकेट के लिए मात्र 19 ओवर में 142 रन की साझेदारी की। इसके बाद वेदांत (32) के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। सूर्यवंशी ने 32 गेंदों में अर्धशतक और सिर्फ 55 गेंदों में शतक पूरा किया, जबकि 71 गेंदों में 150 रन बनाकर यूथ वनडे का सबसे तेज 150 रन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

इंग्लैंड की संघर्षपूर्ण लेकिन नाकाम कोशिश

412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से वह दबाव में आ गई। कालेब फाल्कनर ने 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि बेन डॉकिंस (66), बेन मेयस (45) और कप्तान थॉमस (31) ने भी योगदान दिया। इसके बावजूद पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से अंबरीश ने तीन, जबकि देवेंद्रन और कनिष्क ने दो-दो विकेट चटकाए। अंतिम विकेट के रूप में फाल्कनर को कनिष्क ने आउट किया।

रिकॉर्ड, सम्मान और गौरव

यह जीत अंडर-19 विश्व कप फाइनल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को 79 रन से हराया था। सूर्यवंशी को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसे उन्होंने सहयोगी स्टाफ को समर्पित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सचिन तेंदुलकर और कोच ऋषिकेश कानिटकर सहित कई दिग्गजों ने टीम को बधाई दी। यह साल 2024 टी-20 विश्व कप, 2025 महिला वनडे और अंडर-19 महिला विश्व कप के बाद भारत का चौथा विश्व खिताब है।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

श्रीलंका में क्रिकेट कोच की हत्या, खिलाड़ियों से विवाद के बाद गई जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: पानी को लेकर खिलाड़ियों से हुई थी बहस, 17 वर्षीय क्रिकेटर गिरफ्तार; पुलिस जांच में…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *