• Home
  • Delhi
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने USA को 29 रन से हराया
Image

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने USA को 29 रन से हराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
वानखेड़े में भारत की शानदार शुरुआत, लड़खड़ाती पारी को SKY ने संभाला

मुंबई। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शनिवार से हो गया। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका (USA) को 29 रन से मात देकर विजयी शुरुआत की। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह बनी। टीम इंडिया अब अपना अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी।

भारतीय पारी: शुरुआती झटके, कप्तान ने संभाली कमान
USA के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो शुरुआत में सही साबित होता दिखा। भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25), शिवम दुबे (0), हार्दिक पांड्या (5) और रिंकू सिंह (6) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। एक समय भारत का स्कोर 77 रन पर 6 विकेट हो चुका था और टीम संकट में नजर आ रही थी।

सूर्यकुमार यादव की फाइटिंग पारी
मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और धैर्य के साथ आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की बेहतरीन पारी खेली। अक्षर पटेल के साथ उनकी 41 रन की अहम साझेदारी ने भारतीय पारी को संभालते हुए स्कोर 100 के पार पहुंचाया। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। USA की ओर से शैडली वैन शल्कविक ने 4 विकेट झटके, जबकि हरमीत सिंह को 2 सफलता मिली।

USA की रनचेज और भारतीय गेंदबाजी का कमाल
162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन की पारी खेली, जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन जोड़े। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।

प्लेयर ऑफ द मैच
सूर्यकुमार यादव को उनकी नाबाद 84 रन की मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Releated Posts

IPL :जसप्रीत बुमराह पहली बार बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में मिली बड़ी जिम्मेदारी आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट से खुल रहे राज, NEET पेपर लीक जांच में CBI को मिले बड़े सुराग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुणे से सीकर तक फैला पेपर लीक नेटवर्क NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केरल में लागू हुआ नया नियम ऊर्जा संकट की आशंका और पेट्रोल पंपों पर ईंधन…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

दिल्ली सरकार के बड़े फैसले,दो दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिल्ली सरकार ने 15 मई से शुरू हो रहे ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026
1 Comments Text
  • king98slot says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    King98slot, huh? Not bad at all! Some cool slots on there I haven’t seen anywhere else. Payouts are pretty quick too. Definitely worth checking out king98slot if you’re a slot fan.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top