• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर में शिक्षक की खुदकुशी, वीडियो और 4 पन्नों के सुसाइड नोट से हड़कंप
Image

गोरखपुर में शिक्षक की खुदकुशी, वीडियो और 4 पन्नों के सुसाइड नोट से हड़कंप

16 लाख की ठगी का आरोप, विभागीय प्रताड़ना से थे परेशान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े एक शिक्षक की आत्महत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर शहबाजगंज निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने शनिवार को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया और चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों और बाबुओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

वीडियो में शिक्षक रोते हुए कहते हैं, “भैया मुझे माफ कर दीजिएगा, मैं मरना नहीं चाहता था। मैं अपनी पत्नी और बच्चों के लिए जीना चाहता था, लेकिन मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया गया। मेरा 16 लाख रुपया डूब गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरी और अन्य विभागीय कार्यों के लिए देवरिया स्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पत्नी के जेवर गिरवी रखकर और बैंक से कर्ज लेकर करीब 16 लाख रुपये दिए थे। काम न होने और रकम वापस न मिलने से वे मानसिक रूप से टूट चुके थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कृष्ण मोहन सिंह तीन भाइयों में मंझले थे। उनके बड़े भाई विदेश में रहते हैं। उनके पीछे पत्नी गुड़िया सिंह, 8 वर्षीय बेटी आस्था और 6 वर्षीय बेटा आदित्य रह गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

घटना की सूचना पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 22 फरवरी 2026 को पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट और वीडियो को साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#Gorakhpur #UttarPradesh #TeacherSuicide #EducationDepartment #JusticeForTeacher

Releated Posts

PRD जवानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता ₹600 और परिवार समेत ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लखनऊ में ₹23 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला बैरक, PRD का बजट भी बढ़कर ₹543…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों की बदहाली पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 3 महीने में सुधार के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक उठाए…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *