• Home
  • देश-विदेश
  • मैक्सिको में ड्रग सरगना ढेर, कई शहरों में भड़की हिंसा,15 घंटे से दहशत में प्यूर्टो वालार्टा, एयरपोर्ट और मॉल में तोड़फोड़
Image

मैक्सिको में ड्रग सरगना ढेर, कई शहरों में भड़की हिंसा,15 घंटे से दहशत में प्यूर्टो वालार्टा, एयरपोर्ट और मॉल में तोड़फोड़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मैक्सिको में 136 करोड़ रुपये के इनामी ड्रग तस्कर के मारे जाने के बाद हिंसा भड़क उठी है। टूरिस्ट सिटी Puerto Vallarta पिछले 15 घंटों से अशांति की चपेट में है। गुस्साए समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जमकर तोड़फोड़ की, कई वाहनों में आग लगा दी और पत्थरबाजी की। हालात इतने बिगड़ गए कि एयरपोर्ट और शॉपिंग मॉल तक में उपद्रवियों ने घुसकर अफरा-तफरी मचा दी। शहर में जगह-जगह आगजनी के चलते काले धुएं के गुबार उठते देखे गए। लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

एल मेंचो एनकाउंटर के बाद भड़का गुस्सा

दरअसल, कुख्यात ड्रग सरगना Nemesio Oseguera Cervantes उर्फ एल मेंचो को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। वह कुख्यात Jalisco New Generation Cartel (CJNG) का प्रमुख था। बताया जा रहा है कि जलिस्को राज्य के टापालपा शहर में ऑपरेशन के दौरान पुलिस और बाद में सेना की कार्रवाई में वह ढेर हुआ। उसके बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एल मेंचो पर अमेरिका ने 15 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था और उसके गिरोह को आतंकी संगठन की श्रेणी में रखा गया था।

कई राज्यों में तनाव, उड़ानें रद्द

एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही जलिस्को के अलावा चापाला और Guadalajara, तामाउलिपास के रेनोसा, मिचोआकन, गुरेरो और नुएवो लियोन राज्यों में भी तनाव फैल गया। सुरक्षा हालात को देखते हुए अमेरिका ने ग्वाडालाजारा और प्यूर्टो वालार्टा के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं। Air Canada ने भी अपनी फ्लाइट्स अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़कों पर जलती गाड़ियां, खाली पड़े बाजार और भागते लोग नजर आ रहे हैं। सेना और पुलिस शहर में तैनात हैं, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

#MexicoViolence #ElMencho #CJNG #PuertoVallarta #DrugCartel #BreakingNews

Releated Posts

SCO Summit: मोदी-पुतिन की आज अहम मुलाकात, जिनपिंग से बैठक पर भी टिकी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बिश्केक में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्ष के…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *