• Home
  • Delhi
  • टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़,पिता का निधन
Image

टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़,पिता का निधन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पिता खानचंद सिंह का कैंसर से निधन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज Rinku Singh के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके पिता खानचंद सिंह का ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उन्हें बचाने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अंतिम समय में वह मैकेनिकल वेंटिलेटर पर थे और उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी।

टीम से जुड़े, फिर पिता से मिलने लौटे

रिंकू सिंह 23 फरवरी को टीम के साथ चेन्नई पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही उन्हें पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। खबर मिलते ही वह तुरंत चेन्नई से अपने घर रवाना हो गए। पिता से मुलाकात करने के बाद उन्होंने टीम के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए वापस जुड़ने का फैसला लिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले वह फिर से टीम के साथ थे। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला और वह अतिरिक्त फील्डर के रूप में मैदान पर उतरे। अब पिता के निधन के बाद उनके टूर्नामेंट में आगे खेलने पर संशय बना हुआ है।

संघर्षों में पले-बढ़े रिंकू

रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह अलीगढ़ में गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रिंकू की सफलता के बाद भी उन्होंने अपनी सादगी और मेहनत का रास्ता नहीं छोड़ा। आज बेटे की अंतरराष्ट्रीय पहचान के बीच परिवार पर यह गहरा दुख आ पड़ा है।

#RinkuSingh #T20WorldCup2026 #IndianCricket #RIP #CricketNews

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *