• Home
  • अलीगढ
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन
Image

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

72 महिलाओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

अलीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर के सभागार में स्वतंत्र जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा एवं सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 72 महिलाओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और उनके सम्मान के महत्व को रेखांकित करना रहा।

नारी सेवा और समर्पण समाज के लिए प्रेरणा : राममूर्ति देवी

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती राममूर्ति देवी ने की। उन्होंने कहा कि जब भी कोई रोगी पीड़ा या दुर्घटना से व्यथित होकर अस्पताल में आता है तो यहां की महिला स्टाफ केवल दवाओं से ही नहीं बल्कि मां-बहन के स्नेह और ममता से उसका उपचार करती हैं। उनके सेवा भाव, समर्पण और प्रेम का ही परिणाम होता है कि कई रोगी स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए अपने घर लौटते हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के इसी समर्पण और सेवा को सम्मानित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे और महिलाओं का मनोबल बढ़े।

हर क्षेत्र में महिलाएं बना रही नई पहचान : दर्शना कुमारी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरएएफ-104 से दर्शना कुमारी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं समुद्र की गहराइयों से लेकर अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। जल, थल और वायु सेना सहित सुरक्षा बलों में महिलाएं वर्दी पहनकर देश की रक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही शिक्षा, इंजीनियरिंग, समाजसेवा और अन्य कई क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर नई ऊंचाइयों को हासिल कर रही हैं।

भारतीय संस्कृति में नारी को मिला सर्वोच्च स्थान : सुविधा पांडे

वरिष्ठ साहित्यकार सुविधा पांडे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखा गया है। घर की पहली पाठशाला मां ही होती है और सभी धर्मों में यह बताया गया है कि मां के चरणों में ही चारों धाम का वास होता है। उन्होंने कहा कि इतिहास में अनेक महान महिलाओं ने अपने संघर्ष, साहस और त्याग से समाज को नई दिशा दी है।

समाजसेवी मालती अंबेडकर रामपुर ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब महिलाओं को बराबरी का अधिकार और शिक्षा का अवसर नहीं मिलता था, लेकिन संघर्ष और बलिदानों के परिणामस्वरूप आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि चाहे अंतरिक्ष हो, पर्वतारोहण हो, समुद्री सुरक्षा हो, सरहदों की रक्षा हो या अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान—महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दिया है।

महिला प्रेरणाओं को किया गया याद

डॉ. महेंद्र माथुर (सीएमएस, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय) ने इतिहास और वर्तमान की कई प्रेरणादायक महिला हस्तियों का उल्लेख किया। उन्होंने सावित्रीबाई फुले, महारानी लक्ष्मीबाई, महादेवी वर्मा, कल्पना चावला, पी.टी. उषा, मैरी कॉम, इंदिरा गांधी, मीरा कुमार और किरण बेदी जैसी महान महिलाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन महिलाओं ने अपने कार्यों से समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया है।

कार्यक्रम के आयोजक मनोज अलीगढ़ी ने कहा कि किसी भी सम्मानित नारी का सम्मान करने से पहले हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने घर में सबसे पहले अपनी मां का आदर और सम्मान करे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के योगदान को पहचानना और उन्हें सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है।

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

समारोह में डॉ. निशी, डॉ. श्वेता, डॉ. रिद्धि, सुविधा पांडे, वर्षा रावत, नीरू शर्मा, रोजमेरी, अनामिका सहाय, शबनम, दर्शना कुमारी, रीना महलवार, सविता कुमारी, राधा रानी वर्मा, रुबीना सिंह, भगवान देवी, स्नेहलता, लीना सिगलर, आरिफा बेगम, रेखा लाल, जैस्मिन डेविड, प्रेमलता सिंह, पूजा रानी, रचना, संगीता, बिंदु, रेनू शर्मा, चित्रा रानी, पूजा चौहान, गिरीबाला, मंजू गुप्ता, ममता, बबीता, सुमन, कोमल पुंडीर, विनीता रानी, शीला देवी, सुमन चौधरी, नाजिया और अंजलि सहित अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी मालती अंबेडकर (रामपुर), महिला विशेषज्ञ डॉ. निशी, रजनी रावत, वर्षा रावत और डॉ. महेंद्र माथुर (सीएमएस, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सफल आयोजन में इनका रहा विशेष सहयोग

समारोह के सफल आयोजन में तानसेन संगीत महाविद्यालय की निदेशक परवेज शेख और उनकी टीम—सोम प्रकाश शर्मा, अजीत बागड़ी, शिव कुमार, चेतन रावत, विवेक कुमार और रंजन राणा—ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

#InternationalWomensDay #NariShakti #WomenEmpowerment #AligarhNews #WomenHonor #RespectWomen

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *