• Home
  • UP
  • यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर
Image

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। तबादला सूची में मंडलायुक्त, आयुक्त, सचिव, महानिदेशक और प्रबंध निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। ग्राम्य विकास, आयुष, नियोजन, अर्थ एवं संख्या, जल निगम, अमृत मिशन और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।

सबसे चर्चित बदलाव मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को लेकर है। लंबे समय से इस पद पर तैनात आंजनेय सिंह को आठवां सेवा विस्तार नहीं मिला है। उनका सातवां सेवा विस्तार 14 अगस्त 2026 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद उन्हें मूल कैडर सिक्किम वापस भेजे जाने का रास्ता साफ हो गया है। वह मार्च 2021 से मुरादाबाद मंडलायुक्त के पद पर तैनात थे और करीब साढ़े पांच वर्ष तक इसी जिम्मेदारी पर रहे।

संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद की कमिश्नर

सरकार ने अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह को स्थानांतरित कर मुरादाबाद मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया है। वहीं ओम प्रकाश आर्य को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज से हटाकर मंडलायुक्त अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे अलीगढ़ और मुरादाबाद दोनों मंडलों में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है।

गिरी शंकर प्रियदर्शी को आयुक्त ग्राम्य विकास एवं सचिव ग्राम्य विकास विभाग से हटाकर महानिदेशक आयुष और मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन बनाया गया है। वहीं चित्रा वी. को सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

जल निगम और अमृत मिशन में भी बदलाव

प्रमोद कुमार उपाध्याय को सचिव समाज कल्याण से हटाकर आयुक्त ग्राम विकास बनाया गया है। रवींद्र कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक और अमृत मिशन के मिशन निदेशक पद से अवमुक्त किया गया है। मासूम अली सरवर को इन दोनों पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डॉ. राज शेखर को सचिव नियोजन तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक थे। योगेश कुमार को जल निगम (ग्रामीण) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

सहकारिता विभाग में कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बनाया गया है, जबकि गुरला श्रीनिवासुलु को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत अमृता पाल कौर को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड नियुक्त किया गया है।

#UPIAS #IASTransfer #UttarPradesh #Aligarh #Moradabad

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *