• Home
  • Delhi
  • नई टीम, नया रोडमैप: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने महासचिवों संग बनाई चुनावी रणनीति
Image

नई टीम, नया रोडमैप: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने महासचिवों संग बनाई चुनावी रणनीति

यूपी-पंजाब समेत 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन, संगठनात्मक तैयारियों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा पर भी चर्चा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिवों के साथ पहली संगठनात्मक बैठक की। बीजेपी मुख्यालय में करीब चार घंटे चली इस बैठक में उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े, सतीश पूनिया समेत सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव मौजूद रहे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने भी बैठक में हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि नई टीम के गठन के बाद यह बैठक पार्टी के आगामी राजनीतिक रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण रही।

बैठक के बाद नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने बीजेपी मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिवों के साथ पहली संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान संगठनात्मक तैयारियों और विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

2027 में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें पंजाब और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर बाकी राज्यों में बीजेपी सत्ता में है। पंजाब में आम आदमी पार्टी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में बीजेपी के लिए इन राज्यों में संगठनात्मक विस्तार और चुनावी तैयारियां अहम मानी जा रही हैं।

पार्टी ने हाल ही में विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मामलों का प्रभारी और सतीश पूनिया को पंजाब में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया है। दोनों राज्यों की चुनावी परिस्थितियों को देखते हुए इन नियुक्तियों को रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘सेवा संकल्प अभियान’ पर भी चर्चा

बैठक में आगामी चुनावों के साथ संगठन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। स्मृति ईरानी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा पर भी विचार किया गया।

बीजेपी 17 सितंबर से देशभर में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने की तैयारी में है। पार्टी ने इस अभियान का निर्णय 22 अगस्त को हुई बैठक में लिया था। अब नई राष्ट्रीय टीम के सामने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां मजबूत करने की चुनौती है।

#BJP #NitinNabin #AssemblyElections #UttarPradesh #Punjab

Releated Posts

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

स्टारलिंक को ‘युद्ध का हथियार’ मानता है ईरान, इस्तेमाल करने वालों पर दो साल जेल या मिल सकती है मौत की सजा

टर्मिनल बंद करने के लिए कई सिस्टम तैयार, जनवरी के विरोध प्रदर्शनों में भी किया गया था इस्तेमाल…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

धर्म परिवर्तन के बाद किसे मिलेगा आरक्षण, किसका खत्म होगा अधिकार? 5 बिंदुओं में समझें

SC, ST, OBC और EWS के नियम अलग-अलग; मुस्लिम या ईसाई बनने पर अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं,…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार लगाएगी 30% मार्जिन की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कैंसर की दवाओं पर 30% मार्जिन कैप लगाएगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव दवाओं…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *