• Home
  • Delhi
  • Gen-Z की नब्ज टटोलने उतरी BJP, नितिन नबीन ने बुलाई युवा नेताओं की बैठक
Image

Gen-Z की नब्ज टटोलने उतरी BJP, नितिन नबीन ने बुलाई युवा नेताओं की बैठक

29 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे 45 नेता, युवाओं के मुद्दों, चुनौतियों और पार्टी की रणनीति पर होगा मंथन

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश के युवाओं और खासतौर पर Gen-Z तक अपनी पहुंच मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने 29 अगस्त को युवा नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक शनिवार सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी। इसमें देशभर से करीब 45 नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बदलते मिजाज, उनकी प्राथमिकताओं और मौजूदा चुनौतियों को समझना है। साथ ही युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की भूमिका और भविष्य की रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में अलग-अलग राज्यों से दो से तीन नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

खास बात यह है कि बैठक में केवल युवा मोर्चे से जुड़े नेताओं को ही नहीं, बल्कि ऐसे नेताओं को भी बुलाया गया है जिनकी युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और अपील है। इनमें मौजूदा केंद्रीय मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक और राज्यों में मंत्री पद संभाल रहे नेता शामिल हैं।

कई चर्चित चेहरे होंगे शामिल

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, गोरखपुर से सांसद रवि किशन, पार्टी महामंत्री हरीश द्विवेदी, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से, मुंबई की पूर्व सांसद पूनम महाजन, महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे, बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या और दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट जैसे नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

युवाओं पर बढ़ता बीजेपी का फोकस

बीजेपी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी संगठन को युवाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है। पार्टी का प्रयास है कि युवाओं को उसके कार्यक्रमों और नीतियों से जोड़ा जाए तथा केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की जानकारी उन तक पहुंचाई जाए।

Gen-Z की बदलती सोच, सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका और रोजगार, शिक्षा, तकनीक जैसे मुद्दों को देखते हुए यह बैठक बीजेपी की आगामी युवा रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Releated Posts

नई टीम, नया रोडमैप: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने महासचिवों संग बनाई चुनावी रणनीति

यूपी-पंजाब समेत 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन, संगठनात्मक तैयारियों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: हिमस्खलन, भूकंप या बारिश, आखिर क्या है तबाही की वजह?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से रासुवा में भारी तबाही, 384 यात्री लापता;…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2026

चीन की ओर से आया पानी का सैलाब? नेपाल में अचानक बाढ़ से तबाही, 1000 से ज्यादा लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक बढ़े पानी ने मचाई भारी तबाही, विशेषज्ञों को तिब्बत की…

ByByHindustan Mirror News Aug 26, 2026

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च, सरकार पर वादों से पीछे हटने का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 25 जुलाई के आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं होने का दावा, इंडिया गेट से पुलिस…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *