• Home
  • बिहार
  • ‘लेडी सिंघम’ आईपीएस काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा, 28 की उम्र में छोड़ी सेवा
Image

‘लेडी सिंघम’ आईपीएस काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा, 28 की उम्र में छोड़ी सेवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2 अप्रैल: 2025:बिहार ,

बिहार कैडर की तेज़तर्रार आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बनने वाली काम्या मिश्रा ने 28 वर्ष की उम्र में व्यक्तिगत कारणों से सेवा छोड़ने का फैसला किया। राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

काम्या मिश्रा को उनके दमदार कार्यशैली और बेबाक अंदाज के कारण ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने बिहार में कई अहम पदों पर रहते हुए अपराध पर नकेल कसने का काम किया। उनकी छवि एक सख्त और ईमानदार अधिकारी की रही है।

जानकारी के मुताबिक, काम्या मिश्रा ने पारिवारिक कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। उनके पति अवधेश सरोज भी आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों की जोड़ी को पुलिस महकमे में एक सशक्त और प्रभावी दंपति के रूप में देखा जाता था।

काम्या मिश्रा के अचानक सेवा से इस्तीफा देने के फैसले से उनके प्रशंसकों और सहयोगियों में हैरानी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह आगे किसी अन्य क्षेत्र में अपनी सेवाएं देंगी या नहीं।

Releated Posts

आरक्षण पर आमने-सामने चिराग-मांझी, इस्तीफे की मांग तक पहुंची मोदी कैबिनेट की तकरार

SC आरक्षण में उप-श्रेणी और क्रीमी लेयर के मुद्दे पर बढ़ा विवाद, बिहार के दलित वोटबैंक का समीकरण…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *