• Home
  • Delhi
  • विदेशों में RSS का नेटवर्क बढ़ाने की नई रणनीति, प्रवासी भारतीयों से संपर्क पर जोर
Image

विदेशों में RSS का नेटवर्क बढ़ाने की नई रणनीति, प्रवासी भारतीयों से संपर्क पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

भागवत की अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन यात्रा के जरिए संवाद बढ़ाने की कवायद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विदेशों में अपनी गतिविधियों और संवाद को विस्तार देने के लिए नई रणनीति पर काम तेज किया है। इसके तहत प्रवासी भारतीयों और संघ समर्थकों के स्वतंत्र मंचों को संपर्क का माध्यम बनाया जा रहा है। अमेरिका में AHEAD और ब्रिटेन में Integral जैसे संगठन RSS नेताओं के कार्यक्रमों और सामुदायिक संवादों में सहयोग कर रहे हैं।

संघ प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन यात्रा को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अमेरिका के बाद भागवत कनाडा और फिर 2 से 7 सितंबर तक ब्रिटेन का दौरा करेंगे। लंदन में भारतीय समुदाय के साथ-साथ यहूदी, ईसाई और सिख प्रतिनिधियों से अंतरधार्मिक संवाद की संभावना है।

RSS सूत्रों के मुताबिक, विदेशों में संगठन को लेकर बनी धारणाओं और गलतफहमियों को सीधे संवाद के जरिए दूर करना भी इस पहल का उद्देश्य है। हिंदुत्व, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक चुनौतियों जैसे मुद्दों पर संघ अपना दृष्टिकोण सामने रखेगा। पिछले एक साल में दत्तात्रेय होसबाले और सुनील आंबेकर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी विदेश दौरे कर चुके हैं।

#RSS #MohanBhagwat #IndianDiaspora #Hindutva #GlobalOutreach

Releated Posts

दिल्ली-NCR में आज से महंगी CNG, ₹3.89 प्रति किलो बढ़े दाम

सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू; नोएडा-गाजियाबाद में CNG ₹95.59 प्रति किलो, LNG की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2026

Gen-Z की नब्ज टटोलने उतरी BJP, नितिन नबीन ने बुलाई युवा नेताओं की बैठक

29 अगस्त को पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे 45 नेता, युवाओं के मुद्दों, चुनौतियों और पार्टी की रणनीति पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

नई टीम, नया रोडमैप: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने महासचिवों संग बनाई चुनावी रणनीति

यूपी-पंजाब समेत 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन, संगठनात्मक तैयारियों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: हिमस्खलन, भूकंप या बारिश, आखिर क्या है तबाही की वजह?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से रासुवा में भारी तबाही, 384 यात्री लापता;…

ByByHindustan Mirror News Aug 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *