• Home
  • UP
  • नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट
Image

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए

अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के दौरान मिठाइयों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर तीन जनपदों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर में दोपहर 12 बजे से लगातार आठ घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान नौ मिठाई विक्रेताओं की निर्माणशालाओं की जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर अलग-अलग स्थानों से 103 किलो मिठाई नष्ट कराई गई, जबकि खाद्य पदार्थों के 15 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

श्री राधे स्वीट्स में मिलीं गंभीर खामियां

सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त अजय जायसवाल के निर्देशन में टीम ने स्वर्ण जयंती नगर स्थित श्री राधे स्वीट्स की निर्माणशाला पर छापा मारा। जांच में मिठाई बनाने के लिए ग्लूकोज और बिना लेबल वाले गुलाब जल का इस्तेमाल होता मिला। निर्माणशाला में कच्चा सीमेंटेड फर्श, खुली छत और जंग लगी ग्राइंडर मशीन में काजू पीसने जैसी कमियां सामने आईं। शौचालय के पास बॉयलर में दूध उबाला जा रहा था, जबकि फ्रिज भी गंदा मिला।

टीम ने मौके से 45 किलो ग्लूकोज और 38 लीटर गुलाब जल जब्त किया। इसके अलावा 10 किलो लिक्विड स्वीटनर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। साथ ही बर्फी के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाई गई।

ताज स्वीट्स में ही रहने और खाने की व्यवस्था

एटा के अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा के नेतृत्व में टीम ने दोदपुर स्थित ताज स्वीट्स की निर्माणशाला का निरीक्षण किया। यहां मिठाई बनाने वाले कारीगरों के रहने और खाने की व्यवस्था भी उसी स्थान पर मिली। टीम ने मिल्क केक, खोवा और चीनी के नमूने लिए। व्यवस्थाओं में सुधार होने तक उत्पादन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया।

रंगीन मिठाइयां नष्ट, 15 नमूने जांच को भेजे

अभियान के दौरान मेडिकल रोड स्थित बर्फीज, दोदपुर के शाहजी स्वीट्स, जय शिव स्वीट्स और बांके बिहारी स्वीट्स समेत अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। कई निर्माणशालाओं में रंगीन बूंदी और दूसरी मिठाइयों का स्टॉक मिलने पर उसे नष्ट कराया गया।

विभाग ने मिल्क केक, खोवा, चीनी, पनीर, बूंदी के लड्डू, सोनपापड़ी और बर्फी समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने लिए। त्योहारों से पहले चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावट पर रोक लगाना है। आपके समाचार पत्र ‘हिन्दुस्तान’ की ओर से भी त्योहारों में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Releated Posts

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *