• Home
  • UP
  • एआई से स्मार्ट होंगी यूपी रोडवेज की बस सेवाएं
Image

एआई से स्मार्ट होंगी यूपी रोडवेज की बस सेवाएं

30 करोड़ रुपये से लागू होगी केंद्रीकृत संचालन प्रणाली, 120 डिपो की बसों की होगी डिजिटल निगरानी

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में रोडवेज बस सेवाओं को आधुनिक, स्मार्ट और यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप बनाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) प्रदेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित केंद्रीकृत बस संचालन प्रणाली लागू करेगा। करीब 30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। नई व्यवस्था से बसों के संचालन, नियोजन और निगरानी में तकनीक की मदद ली जाएगी।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि भारत सरकार की इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम योजना के तहत इस प्रणाली को लागू करने की तैयारी है। इसके माध्यम से प्रदेश के सभी 120 डिपो की बस सेवाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के बेड़े में करीब 14,300 बसें शामिल हैं, जिनसे प्रतिदिन 17 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में एआई आधारित प्रणाली बस संचालन को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नई व्यवस्था में यात्रियों की संख्या, विभिन्न मार्गों पर यात्रा की मांग, सफर के समय और उपलब्ध बसों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर बसों की संख्या, संचालन का समय और अंतराल निर्धारित करने में मदद मिलेगी। इससे यात्रियों की जरूरत के मुताबिक बस सेवाओं का नियोजन संभव होगा और परिवहन निगम के संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में कदम बढ़ेगा।

#UPRoadways #ArtificialIntelligence #SmartTransport #UttarPradesh #PublicTransport

Releated Posts

आज से बदल गए टोल, बैंक और पेंशन से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जमा करना होगा जीवन प्रमाण पत्र, पीएनबी क्रेडिट कार्ड के शुल्क में बढ़ोतरी;…

ByByHindustan Mirror News Nov 1, 2026

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *