शाम 6:02 से 7:57 बजे तक रहेगा पूजन का उत्तम समय, धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर की आराधना का विशेष महत्व
नई दिल्ली। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : देशभर में धनतेरस का पर्व आज, शुक्रवार 6 नवंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. धनतेरस आज, पूजा का शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने
शाम को पूजा के लिए विशेष मुहूर्त
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक निर्धारित है. इस दौरान वृषभ काल भी रहेगा, जिसे पूजा के लिए विशेष शुभ माना जाता है. प्रदोष काल शाम 5:32 बजे से रात 8:09 बजे तक रहेगा. श्रद्धालु इस अवधि में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सकते हैं.
दीप जलाकर करें देवी-देवताओं का पूजन
धनतेरस पर घर की साफ-सफाई कर पूजा स्थल को सजाने और दीप प्रज्वलित करने की परंपरा है. पूजा में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर जी का स्मरण कर फूल, फल और मिठाई अर्पित की जाती है. इस दिन दीपदान का भी विशेष महत्व है. मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. धनतेरस आज, पूजा का शुभ मुहूर्त,सोना-चांदी खरीदने यह भी शुभ माना जाता है.
#Dhanteras2026 #DhanterasPuja #ShubhMuhurat #Diwali2026 #FestivalOfIndia













