• Home
  • Uncategorized
  • 69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, अगली तारीख 15 अप्रैल तय
Image

69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, अगली तारीख 15 अप्रैल तय

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 अप्रैल: 2025:लखनऊ,

लखनऊ | 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। समय की कमी के चलते अदालत में यह मामला सूचीबद्ध होने के बावजूद नहीं सुना गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

सुनवाई टलने से अभ्यर्थियों में भारी निराशा है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया को लेकर न्याय की उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों ने लखनऊ के ईको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अभ्यर्थियों का समर्थन किया और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

अभ्यर्थियों का कहना है कि बार-बार सुनवाई टलने से उनकी मानसिक और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। कई उम्मीदवार ऐसे हैं जो आयुसीमा के करीब पहुँच चुके हैं और यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो उनका भविष्य अंधकार में जा सकता है।

ईको गार्डन में जुटे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई और निर्णय की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर 15 अप्रैल को भी सुनवाई नहीं हुई या फैसला नहीं आया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

अब सभी की निगाहें 15 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी हैं, जो इस बहुचर्चित भर्ती प्रक्रिया के भविष्य को तय कर सकती है

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top