• Home
  • Delhi
  • दिल्ली में जलभराव से निपटने के लिए मुख्यमंत्री का निरीक्षण, पिछली सरकार पर लगाए आरोप
Image

दिल्ली में जलभराव से निपटने के लिए मुख्यमंत्री का निरीक्षण, पिछली सरकार पर लगाए आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 18 अप्रैल: 2025,

नई दिल्ली:
दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ राजधानी के प्रमुख जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मिंटो ब्रिज और ITO जैसे इलाकों में खुद जाकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नालों की सफाई और गहराई का मुआयना करने के लिए खुद डंडा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कई सवाल किए और सफाई में लापरवाही बरतने पर उन्हें फटकार भी लगाई। मिंटो ब्रिज के निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने नाले के पाइप में लीकेज देखा और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड और बाढ़ प्रबंधन विभाग को एकजुट होकर इस समस्या का समाधान करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर नालों की डीसिल्टिंग में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में इस काम को तेज़ी से अंजाम दिया जा रहा है। “आज हज़ारों टन कचरा नालों से निकाला जा रहा है, अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बिना सफाई के दिल्ली को डूबने से कैसे बचाया जा सकता है?” सीएम ने कहा।

ITO के निरीक्षण के बाद, मुख्यमंत्री ने WHO बिल्डिंग के पास भी नाले की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे।

Releated Posts

नीट विवाद के बाद एजेंसी की कार्यप्रणाली और स्टाफिंग पैटर्न पर उठे सवाल, 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

NTA में 89% स्टाफ कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स पर, स्थायी कर्मी सिर्फ 11% नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

युवाओं से संवाद जरूरी, नई पीढ़ी सवाल करती है और तर्क चाहती है: मोहन भागवत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :परिवारों में संवाद की कमी और बढ़ती मोबाइल संस्कृति पर जताई चिंता, मातृत्व को बताया…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर छाए वैभव, फिर भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने मयंक यादव

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया रिकॉर्ड, लेकिन मयंक यादव की घातक गेंदबाजी ने दिलाया भारत को…

ByByHindustan Mirror News Jul 24, 2026

PM मोदी का छात्रों के नाम वीडियो: पेपर लीक पर सख्त कानून लाएगी सरकार, आज कैबिनेट में होगा ड्राफ्ट पर फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : PM मोदी का छात्रों के नाम वीडियो संदेश; फास्ट ट्रैक कोर्ट, कठोर सजा और…

ByByHindustan Mirror News Jul 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top