• Home
  • अलीगढ
  • जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम 15 अप्रैल को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित, ऑपरेशन जागृति चतुर्थ चरण का शुभारंभ 17 अप्रैल से
Image

जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम 15 अप्रैल को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित, ऑपरेशन जागृति चतुर्थ चरण का शुभारंभ 17 अप्रैल से

अलीगढ़, 14 अप्रैल 2025
महिलाओं, बालकों और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के उद्देश्य से ऑपरेशन जागृति का चतुर्थ चरण आगामी 17 अप्रैल से 16 मई 2025 तक संचालित किया जाएगा। इस चरण में ग्राम पंचायतों, वार्डों और स्कूल-कॉलेजों में जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु 15 अप्रैल को जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में किया जाएगा, जिसमें यूनीसेफ के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का समय और सहभागिता:

  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक इस सत्र में भाग लेने वाले प्रमुख अधिकारीगण:
    • मुख्य विकास अधिकारी
    • समस्त पुलिस अधीक्षक
    • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
    • जिला प्रोबेशन अधिकारी
    • समस्त क्षेत्राधिकारी
    • जिला पंचायत राज अधिकारी
    • जिला समाज कल्याण अधिकारी
    • अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
    • जिला विद्यालय निरीक्षक
    • बेसिक शिक्षा अधिकारी
    • प्रभारी ए०एच०टी०यू०
    • प्रभारी साइबर क्राइम सेल
    • प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र
    • प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ
    • प्रभारी मॉनिटरिंग सेल
    • जिला विकास अधिकारी
    • समस्त खंड विकास अधिकारी
    • जिला मिशन मैनेजर (एनआरएलएम)
    • वन स्टॉप सेंटर के मैनेजर
    • संबंधित एनजीओ, काउंसलर और मनोवैज्ञानिक
  • समय: दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक
    दूसरे सत्र में निम्नलिखित विभागों के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे:
    • प्रत्येक थाने से ऑपरेशन जागृति नोडल निरीक्षक, 4 पुलिसकर्मी, 1 बाल सुरक्षा अधिकारी एवं महिला डेस्ककर्मी
    • शिक्षा विभाग: डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य/शिक्षक
    • खंड शिक्षा अधिकारी
    • पंचायती राज विभाग: एडीओ पंचायत, पंचायत सहायक
    • महिला एवं बाल विकास विभाग: सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीडीपीओ/आईसीडीएस, बाल संरक्षण अधिकारी
    • समस्त ब्लॉक मिशन मैनेजर (यूपीएसआरएलएम)
    • स्वास्थ्य विभाग: एमओआईसी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर
    • एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर
    • राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के काउंसलर

पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं ऑपरेशन जागृति की नोडल अधिकारी श्रीमती ममता कुरील ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों से अपील की है कि वे समय से कार्यक्रम में प्रतिभाग कर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top