• Home
  • Delhi
  • JNU छात्रसंघ चुनाव 2025: नामांकन प्रक्रिया शुरू, छात्र संगठनों में बढ़ी हलचल
Image

JNU छात्रसंघ चुनाव 2025: नामांकन प्रक्रिया शुरू, छात्र संगठनों में बढ़ी हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। सोमवार दोपहर 2 बजे से नामांकन फॉर्म जारी किए गए। उम्मीदवार मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

नामांकन प्रक्रिया का शेड्यूल

  • वैध नामांकन की सूची: 16 अप्रैल, सुबह 10 बजे
  • नामांकन वापसी: 16 अप्रैल, दोपहर 12 से 2 बजे
  • अंतिम सूची जारी: 16 अप्रैल, दोपहर 3 बजे

वामपंथी एकता पर मंथन, नीतीश कुमार अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार

अभी तक किसी भी छात्र संगठन ने सार्वजनिक तौर पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से नीतीश कुमार को अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतारने की चर्चा जोरों पर है।

वामपंथी गठबंधन की संभावना

  • AISA, SFI, AISF जैसे संगठनों के बीच गठबंधन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
  • ABVP को कड़ी टक्कर देने के लिए वाम संगठनों की रणनीति तैयार हो रही है।
  • BAPSA समेत अन्य संगठन भी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

7906 मतदाता करेंगे मतदान, 43% महिलाएं

इस बार चुनाव में कुल 7906 छात्र मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 43% महिलाएं और 57% पुरुष हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन व चुनाव समिति शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यरत हैं।

प्रेसिडेंशियल डिबेट और चुनाव कार्यक्रम

  • 23 अप्रैल: रात 8 बजे से प्रेसिडेंशियल डिबेट
  • 24 अप्रैल: चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध
  • 25 अप्रैल: मतदान
    • पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक
    • दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  • 25 अप्रैल, रात 9 बजे से मतगणना शुरू
  • 28 अप्रैल को परिणाम घोषित होंगे।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चुनाव में देरी

गौरतलब है कि इस बार छात्रसंघ चुनाव करीब एक महीने की देरी से हो रहे हैं। पिछले वर्ष मार्च में चुनाव कराए गए थे। चुनाव में देरी को लेकर छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद प्रशासन ने अधिसूचना जारी की।

पिछले वर्ष का चुनाव परिणाम (2024)

पिछले वर्ष चार साल बाद JNUSU चुनाव का आयोजन हुआ था, जिसमें यूनाइटेड लेफ्ट गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की थी:

  • अध्यक्ष: धनंजय (United Left)
  • उपाध्यक्ष: अविजीत घोष (United Left)
  • महासचिव: प्रियांशी आर्य (United Left)
  • संयुक्त सचिव: मो. साजिद (BAPSA)

Releated Posts

₹52 लाख की कॉपर चोरी का खुलासा: ट्रक चालक समेत 6 गिरफ्तार, लूट की झूठी कहानी निकली साजिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला संगठित गिरोह का राज, 26 कॉपर सिल्लियां बरामद…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

CJP का 74 दिन का संघर्ष, झुकी सरकार: पेपर लीक से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक की पूरी कहानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : देशभर में छात्रों के भविष्य से जुड़े नीट-यूजी 2026 पेपर लीक विवाद ने आखिरकार…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

सरकार से सहमति के बाद CJP ने वापस लिया आंदोलन, मुख्य प्रवक्ता ने किया ऐलान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन वापस…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

नीट विवाद के बाद एजेंसी की कार्यप्रणाली और स्टाफिंग पैटर्न पर उठे सवाल, 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

NTA में 89% स्टाफ कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स पर, स्थायी कर्मी सिर्फ 11% नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top