• Home
  • नई दिल्ली
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी बोले- ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक थे, जाना ही था’
Image

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी बोले- ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक थे, जाना ही था’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

छात्रों की जीत बताया शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे छात्रों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का जाना तय था, क्योंकि वह भ्रष्टाचार, अक्षमता और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के प्रतीक बन चुके थे।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था पर लंबे समय से लगातार हमले हो रहे हैं। इसका निजीकरण किया जा रहा है और संस्थानों पर कब्जा करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन ने यह साबित कर दिया है कि युवा अपने भविष्य के साथ समझौता नहीं करेंगे।

RSS और सरकार पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का प्रभाव एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि यदि इस स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं तो RSS की भी उतनी ही जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक और ठोस सुधार करने की मांग की।

‘छात्रों के साथ हर कदम पर खड़ी है कांग्रेस’

राहुल गांधी ने कहा कि वह सभी छात्रों का धन्यवाद करते हैं और भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस आंदोलन का पूरी निष्ठा से समर्थन किया है और आगे भी छात्रों तथा देश के भविष्य की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष भारत के भविष्य और पुरानी सोच के बीच है तथा उन्हें विश्वास है कि भविष्य की जीत होगी।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *