• Home
  • राजनीति
  • बिहार में सियासी हलचल: RJD-कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक, सीट शेयरिंग पर होगी बड़ी चर्चा
Image

बिहार में सियासी हलचल: RJD-कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक, सीट शेयरिंग पर होगी बड़ी चर्चा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 15अप्रैल: 2025,

पटना, 15 अप्रैल 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आज दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें सीट बंटवारे सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। RJD नेता तेजस्वी यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, RJD 150 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है, जबकि कांग्रेस 70 सीटों की मांग कर रही है। वामदल भी अधिक सीटों की दावेदारी कर रहे हैं।

RJD सांसद मनोज झा ने कहा, “महागठबंधन आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। यह बैठक औपचारिक है, लेकिन सीट शेयरिंग और अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।” सूत्रों का कहना है कि RJD तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के मुद्दे पर भी स्पष्टता चाहता है ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।

कांग्रेस का बदला रुख: इस बार कांग्रेस का तेवर अलग नजर आ रहा है। हाल ही में बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव हुए हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार की नियुक्ति और कन्हैया कुमार के नेतृत्व में पदयात्रा से पार्टी ने सक्रियता दिखाई है। राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में मेहनत करने का निर्देश दिया है। 2020 में कांग्रेस को केवल 19 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार वह बेहतर प्रदर्शन के लिए जोर लगा रही है।

NDA की भी सक्रियता: दूसरी ओर, एनडीए भी सक्रिय है। तीन दिन पहले पटना और सोमवार को दरभंगा में NDA की बैठकें हुईं, जिसमें सभी प्रमुख नेता शामिल हुए। बिहार की सियासत में आने वाले दिन और दिलचस्प होने वाले हैं।

Releated Posts

20 साल बाद ठाकरे भाइयों की एकजुटता, बीएमसी चुनाव के लिए संयुक्त ‘वचन नामा’ जारी

मुंबई नगर निगम चुनाव में नया सियासी मोड़मुंबई की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

राहुल गांधी का नया अंदाज: बेगूसराय में मछुआरों संग तालाब में उतरे, पकड़ी मछलियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को बेगूसराय में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में…

ByByHindustan Mirror News Nov 2, 2025

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला, एक महीने में तीसरे नेता को बनाया निशाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

जीत के लिए एनडीए ने झोंकी पूरी ताकत, अमित शाह बिहार में करेंगे 25 से अधिक रैलियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, एनडीए ने प्रचार में पूरी ताकत…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top