• Home
  • कानपुर
  • ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत: पहलगाम हमले पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
Image

ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत: पहलगाम हमले पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,

कानपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी को आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। इस दर्दनाक मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कानपुर पहुंचे और शहीद शुभम के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले को “बेहद कायराना” करार देते हुए कहा, “यह हमला आतंकियों की हताशा को दर्शाता है। अब आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार की आतंकवाद के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति है और ऐसे “विषैले फनों को कुचला जाएगा”।

शुभम की शहादत: दो महीने पहले हुई थी शादी

शुभम द्विवेदी की हाल ही में शादी हुई थी और वे परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी शहादत ने पूरे परिवार को गहरा आघात दिया है। सीएम योगी ने कहा, “कोई भी सभ्य समाज इस तरह की घटनाओं को स्वीकार नहीं कर सकता, जहां बहू-बेटियों के सामने सिंदूर उजड़ जाए।”

आतंक के खिलाफ सख्त रुख

सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि इस हमले के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने खुद इलाकों का दौरा किया है और सरकार लगातार आतंकवाद की समस्या के समाधान के लिए काम कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

मुख्यमंत्री ने देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा रखने की अपील की और कहा कि “यह सरकार आतंक के मामलों में वोट बैंक नहीं देखती, बल्कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि रखती है।”

सीएम योगी ने शुभम द्विवेदी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि पूरा देश शहीद के परिवार के साथ खड़ा है।

Releated Posts

पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने खाया चूड़ियों का चूरा, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फोन पर हुई कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम, जिला अस्पताल में चल रहा…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

तीन रॉटविलर कुत्तों का महिला पर जानलेवा हमला, 30 जगह नोचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : डिलीवरी बॉय और बच्चों की बहादुरी से बची 55 वर्षीय महिला की जान कानपुर।…

ByByHindustan Mirror News Jun 21, 2026

बाल्टी छूने पर दलित किशोर को मुर्गा बनाकर पीटा, जूते में पिलाया पानी, चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

IIT कानपुर की अनोखी विदाई: दूल्हा-दुल्हन बने छात्र, B.Tech नोट्स से जला हवनकुंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 32 साल पुरानी परंपरा ने फिर बटोरी सुर्खियां Indian Institute of Technology Kanpur में एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top