• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: अलीगढ़ के टॉपर घोषित, लेकिन जिले की टॉप-10 मेरिट लिस्ट से बाहर
Image

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: अलीगढ़ के टॉपर घोषित, लेकिन जिले की टॉप-10 मेरिट लिस्ट से बाहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 25 अप्रैल: 2025,

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम आज जारी हो गए। इस बार अलीगढ़ जिले को टॉपर लिस्ट में कोई स्थान नहीं मिल सका, जिससे जिले को निराशा हाथ लगी। जबकि वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों में अलीगढ़ के छात्र यूपी टॉप-10 में शामिल हुए थे।

पिछले साल 2024 का प्रदर्शन

2024 में इंटर में राहुल उपाध्याय (श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज, इगलास) ने राज्य स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया था। वहीं हाईस्कूल में गगन शर्मा (एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज, विजयगढ़) ने 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया था।

हाईस्कूल (कक्षा 10) में प्रियांशी बनीं अलीगढ़ टॉपर

प्रियांशी, आदर्श लगसमा इंटर कॉलेज, कैमथल की छात्रा हैं। उन्होंने 600 में से 571 अंक यानी 95.17% प्राप्त कर अलीगढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अलीगढ़ जिला हाईस्कूल टॉपर लिस्ट (टॉप 22 छात्र)

क्रमनामप्रतिशतस्कूल का नाम
1प्रियांशी95.17आदर्श लगसमा इंका, कैमथल
2काजल कुमारी94.50श्रीलहरी सिंह मेमोरियल इंका, घंघरौली
3परी शर्मा94सरस्वती विद्या मंदिर इंका, आगरा रोड
3सौरभ कुमार94अवर ड्रीम्स हायर सेकंडरी, जिरौली धूम सिंह
4भारती93.83श्री विद्यावती इंका, पलसेड़ा
4भुवनेश कुमार93.83केएसडीपी हाईस्कूल, काजिमपुर
5प्रिया चौहान93.50सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली
5आकाश कुमार वर्मा93.50अवर ड्रीम्स हासे, जिरौली धूम सिंह
6रिया अग्रवाल93.17अग्रसेन इंका, हरदुआगंज
6दीपक कुमार93.17श्री विद्यावती इंका, पलसेड़ा
6यशवंत सिंह93.17सरस्वती विद्या मंदिर इंका, अतरौली
7हिना कुमारी93श्रीलहरी सिंह मेमो इंका, घंघरौली
7सचिन कुमार93सरस्वती विद्या मंदिर इंका, आगरा रोड
8सागर तेवतिया92.83श्रीमती सरोज देवी इंका, खैर
8कमल कुमार92.83सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली
9गौरव कुमार92.67श्रीमती आरडीयूआरएसबी इंका, नगला दल्लू
9नैतिक वार्ष्णेय92.67सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली
9छवि शर्मा92.67अवर ड्रीम्स हासे, जिरौली धूम सिंह
9निखिल सारस्वत92.67जेएच इंटरनेशनल स्कूल, वासुदामा
9शिवा उपाध्याय92.67जेएच इंटरनेशनल स्कूल, वासुदामा
10उमा92.50भगवती सरला पालीवाल इंका, जट्टारी
10शिवानी92.50श्रीविष्णुदत्त शर्मा इंका, इगलास

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में शिखा कुमारी बनीं जिला टॉपर

शिखा कुमारी, श्री विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज, इगलास की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में से 451 अंक यानी 90.20% अंक प्राप्त कर अलीगढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अलीगढ़ जिला इंटर टॉपर लिस्ट (टॉप 13 छात्र)

क्रमनामप्रतिशतस्कूल का नाम
1शिखा कुमारी90.20श्री विष्णुदत्त शर्मा इंका, इगलास
2रवि कुमार90प्रकाश इंटर कॉलेज, दादो
3रानू89.80श्री विद्यावती इंका, पलसेड़ा
4प्राची89केएंडएसआरएमबी इंका, अतरौली
4सौरभ कुमार89श्री विष्णु दत्त इंका, इगलास
4वैभव89श्री विष्णुदत्त इंका, इगलास
5खुशबू88.80विद्यावती इंका, पलसेड़ा
5निशा88.80विद्यावती इंका, पलसेड़ा
6साक्षी88.60श्री लहरी सिंह मेमो इंका, घंघरौली
7अनंतिका सिंह88.40सरस्वती विद्या मंदिर इंका, आगरा रोड
8खुशी88श्री विद्यावती इंका, पलसेड़ा
9रोहित यादव87.80आदर्श ज्ञानदीप इंका, डोरी नगर
10सोनू कुमार87.60एसडीएस इंका, इगलास

Releated Posts

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *