• Home
  • बिहार
  • “इंडिया गठबंधन में खुला झगड़ा, तेजस्वी को सीएम चेहरा मानने को तैयार नहीं कांग्रेस: मंगल पांडे”
Image

“इंडिया गठबंधन में खुला झगड़ा, तेजस्वी को सीएम चेहरा मानने को तैयार नहीं कांग्रेस: मंगल पांडे”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 अप्रैल: 2025,

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज हुई सियासी हलचल

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एनडीए और महागठबंधन के नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। इसी क्रम में बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडे ने इंडिया गठबंधन पर सीधा हमला बोला है।

‘इंडिया गठबंधन में खुला झगड़ा, तेजस्वी को कोई नहीं स्वीकारता’ – मंगल पांडे

कैमूर में मीडिया से बातचीत के दौरान मंगल पांडे ने कहा, “इंडिया गठबंधन में तो झगड़ा बहुत खुलेआम है। आरजेडी तेजस्वी यादव को अपना नेता बताती है, जो 32 साल की उम्र में 52 संपत्तियों के मालिक हैं। वो बेल पर हैं और उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति सहित कई गंभीर आरोप हैं। उनके पूरे परिवार पर कई तरह के आरोप लगे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि, “कांग्रेस और अन्य सहयोगी दल तेजस्वी को मुख्यमंत्री चेहरा स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। उनका साफ कहना है कि तेजस्वी किसी भी कीमत पर सीएम का चेहरा नहीं हो सकते।”

‘किसी भी तरह की हत्या गलत है’ – पहलगाम हमले पर मंत्री की प्रतिक्रिया

मंगल पांडे ने हाल ही में हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “इस घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया, वह बेहद दुखद और मन को चोट पहुंचाने वाली है। किसी भी तरह की हत्या गलत है। यह हमला ऐसे किया गया जैसे किसी देश की आत्मा पर हमला हुआ हो।”

‘आतंकवादी और षड्यंत्रकारी नहीं बचेंगे’ – मोदी सरकार पर जताया भरोसा

मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि यह भारत की आत्मा पर हमला है। जो भी लोग इस साजिश के पीछे हैं, उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से खोज कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। आतंकवादी और षड्यंत्र रचने वाले किसी भी हाल में नहीं बचेंगे।”

Releated Posts

बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में होगा भव्य आयोजनबिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा,…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 मंत्रालय, डिप्टी सीएम को भी बड़ी जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना, 15 अप्रैल। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों…

ByByHindustan Mirror News Apr 15, 2026

मुख्यमंत्री आवास खाली कर रहे नीतीश कुमार, 7 सर्कुलर रोड होगा नया ठिकाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना में सियासी हलचल तेजपटना में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, 8 मार्च को JDU की सदस्यता लेंगे

पार्टी बैठक में लगा फैसला, नेताओं ने किया स्वागत; बिहार दौरे की भी तैयारी हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बिहार की…

ByByHindustan Mirror News Mar 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top