• Home
  • देश-विदेश
  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया, भारत के खिलाफ गीदड़ भभकी
Image

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया, भारत के खिलाफ गीदड़ भभकी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27 अप्रैल: 2025,

भीषण आतंकी हमला और पाकिस्तानी कनेक्शन

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के बैसरन घाटी में एक भीषण आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जांच में इस हमले में पाकिस्तान के आतंकी संगठनों का सीधा हाथ सामने आया है। इसके बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए।

भारत का कड़ा जवाब: सिंधु जल संधि समाप्त

भारत ने पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए सिंधु जल संधि को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पाकिस्तान की ओर जाने वाला पानी अब रोक दिया गया है। इसके साथ ही भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग के कई अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश भी दे दिया है।

पाकिस्तान की बौखलाहट: युद्ध की गीदड़भभकी

भारत के तीखे कदमों से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को खुलेआम गीदड़भभकी देते हुए कहा,

“अगर भारत हमारा पानी रोकेगा तो जंग के लिए तैयार रहे। हमारे पास गौरी, शाहीन, गजनवी और 130 परमाणु हथियार हैं, जो सिर्फ हिंदुस्तान के लिए रखे गए हैं।”

रेलवे पर सेना का कब्जा: युद्ध जैसी तैयारी शुरू

पाकिस्तान सरकार ने युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने ऐलान किया है कि देश के सभी रेलवे स्टेशनों को अब पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के अधीन कर दिया गया है।

अब रेलवे का पूरा लॉजिस्टिक सिस्टम सेना के नियंत्रण में रहेगा। सभी प्रमुख स्टेशनों पर सैनिक डेस्क स्थापित किए गए हैं। भारी हथियार, टैंक और सैन्य साजो-सामान रेलवे के माध्यम से युद्ध क्षेत्र में तत्काल भेजे जा सकेंगे।

हनीफ अब्बासी ने कहा,

“हमारी तैयारियां पूरी हैं। जरूरत पड़ने पर सेना के आदेशों के अनुसार रेलवे का पूरा तंत्र तत्काल सेवा में लगा दिया जाएगा।”

क्षेत्रीय अस्थिरता की बढ़ती आशंका

पाकिस्तान की इन युद्धोन्मादी गतिविधियों से क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता की आशंका गहराती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपनी जनता की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

Releated Posts

ईरान ने ट्रंप के होर्मुज ‘20% टोल’ दावे को बताया अतिशयोक्ति, अमेरिकी दखल पर दी सख्त चेतावनी

विदेश मंत्री अराघची बोले— होर्मुज का संरक्षक ईरान है; अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप और सहयोगी देशों को भी दी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

टाइफून बावी का कहर: चीन डूबा, ताइवान-ताजिकिस्तान में तबाही, लाखों लोग बेघर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तीन देशों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चीन में सड़कों पर…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड, 27 लोगों की मौत; कई घायल, हादसे की जांच शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :आधी रात लगी आग से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top