• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के काफिले पर फेंके टायर, गाड़ियों में भिड़ंत
Image

अलीगढ़ में करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के काफिले पर फेंके टायर, गाड़ियों में भिड़ंत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27 अप्रैल: 2025,

बुलंदशहर के सुनेहरा गांव जा रहे थे रामजीलाल सुमन

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बुलंदशहर जिले के गांव सुनेहरा जा रहे थे। यह दौरा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हो रहा था, जहां हाल ही में दलित समाज के चार लोगों को काले रंग की थार गाड़ी से कुचलने की घटना सामने आई थी। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

करणी सेना और क्षत्रिय समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

जैसे ही रामजीलाल सुमन का काफिला हाथरस से होते हुए अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे के पास पहुंचा, करणी सेना और क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। उन्होंने सांसद के काफिले के खिलाफ नारेबाजी की, काले झंडे दिखाए और टायर फेंके। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विरोध की योजना पहले से बना ली गई थी।

काफिले में मची भगदड़, गाड़ियां आपस में टकराईं

करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देखकर सपा सांसद के काफिले में हड़बड़ी मच गई। तेज रफ्तार में भागते काफिले की पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गईं, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों में एडवोकेट ब्रज मोहन, एडवोकेट लल्लन बाबू, वीरपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, सुरेश नेत्रपाल, पूरनचंद सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

गभाना टोल प्लाजा पर रोका गया काफिला

खेरेश्वर चौराहे से आगे बढ़ने के बाद, गभाना टोल प्लाजा पर पुलिस और प्रशासन ने रामजीलाल सुमन के काफिले को रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस-प्रशासन के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। सपा कार्यकर्ताओं ने काफिले पर पथराव करने का आरोप भी लगाया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने रामजीलाल सुमन को वापस अलीगढ़ भेज दिया और कुछ कार्यकर्ताओं को ही सुनेहरा गांव तक जाने की अनुमति दी।

Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top