• Home
  • प्रतापगढ़
  • प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Image

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27 अप्रैल: 2025,

प्रतापगढ़ जिले के कोहड़ौर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। नगर पंचायत कोहड़ौर के धरौली मधुपुर वार्ड में स्थित एक तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान खुशी (10 वर्ष), केसरी (7 वर्ष) और कुकी (6 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को तीनों बच्चे स्नान करने के लिए गांव के तालाब पर गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने जब उन्हें डूबता देखा तो चीख-पुकार मचा दी। बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और तालाब के किनारे पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की काफी मशक्कत के बाद तालाब से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला जा सका। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है, हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Releated Posts

फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मिली UP पुलिस की नौकरी, प्रतापगढ़ में 8 सिपाहियों पर मुकदमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दो साल बाद खुला भर्ती घोटाला, एक महिला आरक्षी समेत सभी आरोपियों के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

प्रतापगढ़ में समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह ने की आत्महत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2025

प्रतापगढ़: भारत के प्रधानमंत्री के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करना सूरज के ऊपर थूकने समान है-CM योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: संभल हिंसा रिपोर्ट पर सपा-कांग्रेस को घेराउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को…

ByByHindustan Mirror News Aug 29, 2025

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में मौलाना गिरफ्तार, इलाके में तनाव; दूसरा आरोपी फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27 अप्रैल: 2025, दोस्ती के बहाने सनी कोरी को फंसाया प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना…

ByByHindustan Mirror News Apr 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top