• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, जमकर हुई धुनाई
Image

एएमयू छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, जमकर हुई धुनाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 28 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़ — थाना लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे स्थित गांव जतनपुर चिकावटी के पास एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। 26 अप्रैल दोपहर को जब छात्रा साइकिल से अपने घर लौट रही थी, तभी तीन युवक उसका पीछा करने लगे और उस पर फब्तियां कसने लगे।

जब छात्रा गांव जतनपुर चिकावटी के समीप पहुंची तो युवकों ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा के शोर मचाने पर गांव और आसपास के क्षेत्र से लोग मौके पर एकत्र हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और मौके पर ही उनकी जमकर धुनाई कर दी। आक्रोशित भीड़ ने युवकों को निर्वस्त्र भी कर दिया।

घटना का वीडियो भी किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और तूल पकड़ गया। सूचना पाकर थाना लोधा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस जांच में पता चला कि तीनों आरोपी बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार मोहल्ले के निवासी हैं। पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में तीनों आरोपियों का चालान किया है।

पुलिस का बयान:
गभाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव कुमार तोमर ने बताया कि आरोपियों द्वारा छात्रा के साथ अश्लील कमेंट किए गए थे। इस आधार पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का जातिगत एंगल सामने नहीं आया है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Releated Posts

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top