• Home
  • अलीगढ
  • टप्पल में 75 लाख की ठगी का खुलासा: जाली दस्तावेजों से जमीन दिलाने का झांसा
Image

टप्पल में 75 लाख की ठगी का खुलासा: जाली दस्तावेजों से जमीन दिलाने का झांसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 28 अप्रैल: 2025,

दो महिलाओं से लाखों की ठगी

टप्पल के मोहल्ला पल्लेदार निवासी राजबाला पत्नी रुपेश और कुसुमा पत्नी अतर सिंह के साथ गोंडा क्षेत्र के गांव मांती बसई में जमीन दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये की ठगी की गई। दोनों महिलाओं को फर्जी दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया गया और बड़ी रकम हड़प ली गई।

मास्टरमाइंड कुलदीप समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने इस ठगी कांड के मास्टरमाइंड कुलदीप कुमार तोमर, निवासी हरनारायण गढ़ी, थाना खैर और उसके साथी अजय कुमार, निवासी बौल्ला मजूपुर, थाना गोंडा को नहर की पटरी से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से पुलिस ने 16 लाख रुपये नकद, एक जेसीबी मशीन और एक तमंचा बरामद किया है।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे की गई थी ठगी

गिरोह ने मांती बसई गांव के असली जमीन मालिक संदीप सिंह, नलिन सिंह और रीना के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इनके स्थान पर राहुल कुमार, संजीव और सुनेश देवी को असली मालिक बताकर खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया गया था। क्रेताओं ने 75 लाख रुपये नगद और 41 लाख रुपये के चेक दिए थे। रजिस्ट्री से पहले ही षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने बरामद की जाली सामग्री

गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकदी और जेसीबी के अलावा एक काला कोट, टीटीई के नाम के बिल्ले, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का परिचय पत्र, रेलवे से संबंधित पांच स्टांप मोहरें, पांच फर्जी रेलवे परिचय पत्र, एक परिचालन बुक और एक इंक पैड भी बरामद किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि कुलदीप एक बहरूपिया टाइप का अपराधी है, जो अलग-अलग वेशभूषा धारण कर लोगों को ठगता था।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इस गिरोह के अन्य सदस्य आनंद (गांव दहौड़ा, थाना गोंडा), राहुल कुमार (गांव रंजीत गढ़ी, थाना खैर), सुनेश देवी और ज्ञानेंद्र सिंह (गांव हमजापुर मानगढ़ी, थाना नौहझील, मथुरा), होशियार सिंह और कमलेश देवी (गांव हरनारायण गढ़ी, थाना खैर) को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनके पास से भी ठगी के 5 लाख रुपये बरामद हुए थे।

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई

सीओ महेश कुमार ने बताया कि गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई और व्यक्ति इनके जाल में न फंसे। विवेचना के दौरान अब तक कुल 12 नाम ठगी के मामलों में सामने आ चुके हैं और आगे भी जांच जारी है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *