हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025,
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार को अतिरिक्त प्रभार
प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा संयुक्ता समद्दार को अब उनके वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह प्रभार अब तक अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग के पास था, जो कि 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रही हैं।
अन्य आईएएस अधिकारियों के तबादले
- दिव्य प्रकाश गिरी: विशेष सचिव, आबकारी से स्थानांतरित होकर विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग बनाए गए।
- देवेंद्र सिंह कुशवाहा: विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग से स्थानांतरित होकर विशेष सचिव, आबकारी विभाग बने।
- रजनीश चंद्र: विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग से स्थानांतरित होकर विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग बनाए गए।
- राजेंद्र सिंह: विशेष सचिव, ग्राम्य विकास से स्थानांतरित होकर विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग बने।
- पूजा यादव: जो अब तक प्रतीक्षारत थीं, उन्हें सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड नियुक्त किया गया है।
कृषि विभाग में दो अधिकारियों पर गिरी गाज, निलंबित
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर फसलों के उत्पादन कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में कृषि विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित अधिकारियों में शामिल हैं:
- नत्थूलाल गंगवार: प्रबंधक, राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र
- राम तेज यादव
तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति
उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने की अनुमति प्रदान कर दी है। इन अधिकारियों में शामिल हैं:
- अखिल कुमार: पुलिस कमिश्नर, कानपुर
- आनंद स्वरूप: एडीजी, पुलिस मुख्यालय
- रोहित सिंह सजवाण: एसएसपी, सहारनपुर
जल्द ही इन अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा और उनकी जगह नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

















