• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में बुनियादी ढांचे को मिलेगा नया आयाम, 2025-26 के लिए तैयार की गई 1215 करोड़ की योजना
Image

अलीगढ़ में बुनियादी ढांचे को मिलेगा नया आयाम, 2025-26 के लिए तैयार की गई 1215 करोड़ की योजना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़ में 2025-26 में लोक निर्माण विभाग के 1215.13 करोड़ रुपये की लागत से होंगे 521 निर्माण कार्य: मा. सांसद की अध्यक्षता में कार्यों का प्रस्तुतिकरण

अलीगढ़, 28 अप्रैल 2025:
जिले के सर्वांगीण विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। बैठक की अध्यक्षता अलीगढ़ के मा. सांसद श्री सतीश कुमार गौतम ने की। इस अवसर पर खैर के मा. विधायक श्री सुरेंद्र दिलेर, मा. एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रखर कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

521 कार्यों के लिए 1215.13 करोड़ की योजना प्रस्तुत


बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के लिए कुल 521 कार्यों की योजना प्रस्तुत की गई, जिसकी कुल लागत 1215.13 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इस कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य जिले में आवागमन को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाना, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ना तथा सामाजिक व आर्थिक विकास को गति देना है।

प्रमुख प्रस्तावित निर्माण कार्य इस प्रकार हैं:

  • 24 ग्रामीण मार्गों का नव निर्माण (150+ आबादी वाले गांवों को जोड़ने हेतु)
  • 196 ग्रामीण मार्गों का इंटर-कनेक्टिविटी हेतु नव निर्माण
  • 15 ग्रामीण संपर्क मार्गों का पुनर्निर्माण
  • 21 मार्ग मिसिंग लिंक योजना के अंतर्गत
  • 10 मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
  • 120 मार्गों की विशेष मरम्मत
  • 49 कार्य रोड सेफ्टी के तहत
  • 4 दीर्घ सेतु व फ्लाईओवर निर्माण
  • 53 लघु सेतु निर्माण
  • 4 मार्गों का धर्मार्थ श्रेणी में चौड़ीकरण
  • 25 भवन निर्माण कार्य

सांसद ने दिए समयबद्धता और गुणवत्ता के निर्देश
मा. सांसद श्री सतीश कुमार गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की तकनीकी एवं वित्तीय आख्या शीघ्रता से तैयार की जाए ताकि निर्माण कार्यों की शुरुआत समय से हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य जनहित से जुड़े हैं, इसलिए इनकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही, समय-समय पर निर्माण स्थलों का निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित रहे प्रमुख अधिकारी:
बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री संजीव पुष्कर, श्री योगेश कुमार, श्री ए.के. राही, सेतु निगम से श्री मोहित कुमार तथा अन्य सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

यह कार्ययोजना जिले के विकास को नई दिशा देने वाली है और इसके सफल क्रियान्वयन से नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *