• Home
  • अलीगढ
  • जिलाधिकारी ने की हर घर जल योजना की समीक्षा, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी,
Image

जिलाधिकारी ने की हर घर जल योजना की समीक्षा, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी,

धरातल पर गुणवत्तापरक कार्य के निर्देश, गर्मी में पेयजल आपूर्ति को दी प्राथमिकता

अलीगढ़, 01 मई 2025:
कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल – हर घर जल योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रखर कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) लोकेश शर्मा, सभी ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आंकड़ों और धरातल की हकीकत में बड़ा अंतर

जिलाधिकारी ने सीडीओ द्वारा पूर्व में चार विकासखंडों में की गई समीक्षा एवं बीडीओ निरीक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बैठक में प्रस्तुत आंकड़े और धरातल पर कार्य की वास्तविकता में स्पष्ट अंतर है। उन्होंने इस अंतर पर नाराजगी जताते हुए निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्थाएं गुणवत्तापरक कार्य को धरातल पर उतारें, जिससे योजना का सही लाभ आमजन तक पहुंचे।

मासिक प्रगति 25% सुनिश्चित करने के निर्देश

डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि रिपोर्ट के अनुसार कार्य के हर चरण में माह के अंत तक कम से कम 25 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर है और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता जनता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

वाटर सप्लाई और री-स्टोरेशन पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने रेगुलर वाटर सप्लाई बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि खोदी गई सड़कों का गुणवत्तापूर्ण री-स्टोरेशन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी बीडीओ को री-स्टोरेशन कार्यों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिससे उनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

गंगीरी ब्लॉक को दी जाएगी प्राथमिकता

डीएम ने आकांक्षी ब्लॉक गंगीरी को प्राथमिकता पर लेते हुए वहां योजना को 100 प्रतिशत लागू कराने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि जहां कहीं रिक्त स्थान हो वहां समुचित वृक्षारोपण भी कराया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।

यह समीक्षा बैठक जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की गुणवत्ता, गति और सार्वजनिक हित को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *