• Home
  • बुलंदशहर
  • क्रिकेट खेलते समय विवाद बना मौत की वजह: बैट से हमला कर 19 वर्षीय खिलाड़ी की हत्या
Image

क्रिकेट खेलते समय विवाद बना मौत की वजह: बैट से हमला कर 19 वर्षीय खिलाड़ी की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025,

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश – बुलंदशहर जिले के अहार थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। क्रिकेट मैच खेलते समय आपसी कहासुनी के बाद एक खिलाड़ी ने अपने ही साथी 19 वर्षीय शक्ति भाटी की गर्दन पर बैट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना करीब सुबह 10 बजे की है जब शक्ति भाटी अपने दोस्तों के साथ गांव के स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। खेल के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान एक युवक ने बैट उठाकर शक्ति की गर्दन पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट लगते ही शक्ति वहीं गिर पड़ा। उसके साथियों ने तत्काल इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।

परिजन उसे गंभीर हालत में ऊंचागांव स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस बल हरकत में आया। सीईओ अनूपशहर समेत थाना नरसेना, अनूपशहर, जहांगीराबाद, खानपुर और अहार पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी, हमलावर की तलाश की जा रही है। इस मामले ने क्षेत्र में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

Releated Posts

बुलंदशहर में सिपाही ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, ऑडियो में छुट्टी न मिलने और प्रताड़ना के लगाए आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :25 वर्षीय सिपाही सुधीर ठाकुर ने मौत से पहले रिकॉर्ड किए ऑडियो में चौकी प्रभारी…

ByByHindustan Mirror News Jul 17, 2026

बुलंदशहर में पैसों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निजामपुर गांव में दो गुट आमने-सामने, एक की गोली से और दूसरे की गाड़ी…

ByByHindustan Mirror News Jul 15, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुई युवती

बुलंदशहर:हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByHindustan Mirror News Mar 9, 2026

बुलंदशहर में प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक का रचा नाटक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *