• Home
  • मथुरा
  • मथुरा में नाबालिग लड़की लापता, परिजनों ने मुस्लिम युवक पर लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश
Image

मथुरा में नाबालिग लड़की लापता, परिजनों ने मुस्लिम युवक पर लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 6 मई : 2025,

मथुरा, छाता — जिले के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव उमराया में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

परिजनों के अनुसार, सोमवार की सुबह उनकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। जब परिवार ने गांव में उसकी तलाश की तो एक ग्रामीण ने बताया कि उसने एक मुस्लिम युवक को अपनी बेटी को बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर ले जाते हुए देखा है। यह सुनते ही परिजन तुरंत छाता कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। उन्होंने यह भी चिंता जाहिर की कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। मामले में छाता क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है और मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

फिलहाल नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस द्वारा तेजी से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गांव में घटना के बाद से ही तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं परिजन बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Releated Posts

रसिक दुलारी की मौत के बाद कहां हैं प्रेमानंद महाराज? शिष्यों ने दिया जवाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : केली कुंज आश्रम में शिष्य की संदिग्ध मौत के बाद उठे सवाल, परिजन बच्चों…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप

गुरु कृपा कुंज में रहते थे रसिक दुलारी शरण महाराज, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

वृंदावन नाव हादसा: 10 की मौत, 12 लापता; तेज हवा बनी वजह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसावृंदावन में यमुना नदी में एक नाव पलटने से बड़ा…

ByByHindustan Mirror News Apr 10, 2026

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से बवाल: हादसा या हत्या?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ➤ प्रशासन का दावा: हादसा, हत्या नहींMathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *