• Home
  • देश-विदेश
  • जब 22 अप्रैल को आतंकियों ने कहा था कि मोदी को बता देना, तो 7 मई वह तारीख बन गई,ऑपरेशन सिंदूर पर BJP नेता का PAK को मैसेज
Image

जब 22 अप्रैल को आतंकियों ने कहा था कि मोदी को बता देना, तो 7 मई वह तारीख बन गई,ऑपरेशन सिंदूर पर BJP नेता का PAK को मैसेज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025,

भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात को एक साहसिक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। यह ऑपरेशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से किया गया। इस कार्रवाई में भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस स्ट्राइक को पुलवामा जैसे कड़े जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“जब 22 अप्रैल को आतंकियों ने कहा था कि मोदी को बता देना, तो 7 मई वह तारीख बन गई जब प्रधानमंत्री मोदी ने सख्त जवाब दे दिया।”

इन 9 आतंकी ठिकानों पर हुई बमबारी

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, वे निम्नलिखित हैं:

  • बहावलपुर (2 आतंकी ठिकाने)
  • मुरीदके
  • मुजफ्फराबाद
  • कोटली
  • गुलपुर
  • भिंबर
  • चक अमरू
  • सियालकोट

सूत्रों के अनुसार, यह हमला भारत की सीमा में रहते हुए किया गया, लेकिन इसकी गहराई पाकिस्तान के अंदर लगभग 100 किलोमीटर तक रही।

पहलगाम हमले का करारा जवाब

यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले का जवाब है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। हमले के वक्त एक आतंकी ने एक पर्यटक से कहा था,

“इस बारे में मोदी को बोलना।”
भारत ने इसी चेतावनी का जवाब बेहद गंभीरता और ताकत से दिया।

पाकिस्तान की बौखलाहट: सीजफायर का उल्लंघन, तीन नागरिकों की मौत

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है। LoC पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए उसने भारी गोलीबारी की, जिसमें तीन नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना ने इसका भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

थल, जल, वायु सेना का संयुक्त अभियान

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की थल सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त योजना का परिणाम है। मिसाइल हमले इस तरह से किए गए कि केवल आतंकी ठिकानों को ही नुकसान पहुंचा और सामान्य नागरिक व सैन्य भवन पूरी तरह सुरक्षित रहे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की कूटनीतिक तैयारी

ऑपरेशन के बाद भारत ने अपने कदमों की जानकारी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, सऊदी अरब और यूएई सहित कई प्रमुख देशों को दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी NSA को हमले की रणनीति और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

Releated Posts

नेतन्याहू के ‘सीक्रेट UAE दौरे’ पर विवाद, ईरान-इजराइल तनाव के बीच बढ़ी हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। इसी…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

चीन पहुंचते ही ट्रंप को बड़ा झटका, स्वागत में नहीं पहुंचे जिनपिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ उपराष्ट्रपति ने किया स्वागत, एयरपोर्ट पर नहीं दिखे शी जिनपिंग अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर सक्रिय हुए आतंकी ठिकाने, पाकिस्तान पर फंडिंग के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मुजफ्फराबाद और बहावलपुर में फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य ऑपरेशन सिंदूर के करीब एक साल…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

अमेरिकी प्रस्ताव पर ईरान की चुप्पी, जवाब में देरी से बढ़ी वैश्विक चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 14 पॉइंट के प्रस्ताव पर जारी है गहन समीक्षा अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top