• Home
  • देश-विदेश
  • India Strikes in Pakistan: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री – भारत और इजरायल इस्लाम के दुश्मन
Image

India Strikes in Pakistan: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री – भारत और इजरायल इस्लाम के दुश्मन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 9 मई : 2025,

नई दिल्ली/इस्लामाबाद – भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने संसद में एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भारत इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुका है और पूरी दुनिया पाकिस्तान के साथ खड़ी है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत और इजरायल को इस्लाम का दुश्मन बताते हुए जहर उगला है।

दुनिया पाकिस्तान के साथ खड़ी है – पाक रक्षा मंत्री

ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी संसद में बोलते हुए कहा, “मेरा ख्याल है कि दुनिया का कोई ऐसा मुल्क नहीं बचा जिसके साथ हमारे अच्छे रिश्ते न हों। अरब गल्फ देशों, ईरान, यूएई, सऊदी अरब और कतर के साथ लगातार संवाद हो रहा है। चाइना के साथ भी डेली बेसिस पर बातचीत हो रही है। हमारा यूएन मिशन भी बहुत एक्टिव है और भारत को सिक्योरिटी काउंसिल में जवाब दे रहा है। इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है।”

भारत को सिर्फ इजरायल का समर्थन – “इस्लाम के दुश्मन हैं दोनों”

उन्होंने आगे कहा, “अब तक सिर्फ इजरायल ही भारत के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। तुर्किये, चीन और अजरबैजान जैसे देश पाकिस्तान का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। इजरायल और भारत की मानसिकता एक जैसी है – ये दोनों इस्लाम और मुस्लिम देशों के दुश्मन हैं। उनकी दुश्मनी की जड़ें एक जैसी हैं और यही कारण है कि वे एक साथ खड़े हैं।”

राजनीतिक विश्लेषण

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार आंतरिक और वैश्विक दबावों से जूझ रही है, और ऐसे में भड़काऊ बयान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को बदनाम करने की एक रणनीति हो सकते हैं। वहीं भारत ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कूटनीतिक हलकों में यह बयान खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

भारत की स्थिति

भारत की ओर से अब तक पाकिस्तान के इन बयानों का कोई आधिकारिक खंडन नहीं आया है, लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि भारत आतंकवाद के समर्थन करने वाले देशों की बयानबाजी को गंभीरता से नहीं लेता।

Releated Posts

SCO Summit: मोदी-पुतिन की आज अहम मुलाकात, जिनपिंग से बैठक पर भी टिकी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बिश्केक में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संघर्ष के…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *