• Home
  • गोरखपुर
  • कैंट में मुठभेड़: 10 हजार के इनामी बदमाश सूरज चौहान को गोली लगी, साथी फरार – लूट, गैंगस्टर और 33 मुकदमों में वांछित
Image

कैंट में मुठभेड़: 10 हजार के इनामी बदमाश सूरज चौहान को गोली लगी, साथी फरार – लूट, गैंगस्टर और 33 मुकदमों में वांछित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑16 मई : 2025

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ मोहद्दीपुर इलाके में उस समय हुई जब कैंट पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी और इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल बदमाश की पहचान सूरज चौहान के रूप में हुई है, जो जंगल धूषण का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, सूरज चौहान पर पिपराइच थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 33 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दूसरे बदमाश की पहचान बिल्लू उर्फ राम सुधारे निषाद के रूप में हुई है, जो वनटांगिया क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

घटनास्थल से पुलिस ने बदमाशों की बाइक, एक देशी तमंचा, और दो कारतूस बरामद किए हैं। यह वही बाइक मानी जा रही है जिसका इस्तेमाल बदमाशों ने हाल ही में लूट की घटना में किया था।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 30 अप्रैल को कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे चौकी इलाके में एक महिला से लूट की वारदात हुई थी, जिसमें उसका बैग और मोबाइल छीन लिया गया था। इस मामले में भी इन्हीं बदमाशों की संलिप्तता सामने आ रही है और पुलिस इसे लेकर भी पूछताछ कर रही है।

एसपी सिटी ने बताया,

“सूरज चौहान एक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 33 मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। कैंट पुलिस की तत्परता से वह पकड़ा गया है। उसके साथी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।”

पुलिस टीम अब फरार बदमाश बिल्लू उर्फ राम सुधारे की तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। साथ ही पकड़े गए बदमाश सूरज से पूछताछ के आधार पर लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Releated Posts

PRD जवानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता ₹600 और परिवार समेत ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लखनऊ में ₹23 करोड़ से बनेगा बहुमंजिला बैरक, PRD का बजट भी बढ़कर ₹543…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों की बदहाली पर भड़कीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 3 महीने में सुधार के दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : निरीक्षण में सामने आईं अव्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक उठाए…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

100 करोड़ टर्नओवर, 28 करोड़ GST बकाया; गोरखपुर के पंचर मिस्त्री के नाम पर फर्जी कंपनी का खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लोन दिलाने के बहाने आधार-पैन लेकर बनाई कंपनी, CGST का नोटिस मिलने पर सामने…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *