• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ : दिल्ली कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा ट्रक की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत, चार घायल
Image

अलीगढ़ : दिल्ली कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा ट्रक की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत, चार घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव जतनपुर चिकावटी के पास रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायट गांव निवासी 17 वर्षीय अमरू पुत्र इदरीश अपने भाई और रिश्तेदारों संग मजदूरी कर घर लौट रहा था। अचानक एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमरू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी शारुन, मुनीश और रिश्तेदार पप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सड़क किनारे घूम रहा एक मंदबुद्धि युवक भी चपेट में आकर घायल हो गया।

दुर्घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से नोकझोंक की और एक ट्रक का शीशा भी तोड़ दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस-प्रशासन के समझाने पर जाम खुल सका। मृतक अमरू दसवीं का छात्र था और चार भाइयों-दो बहनों में दूसरे नंबर का था। मजदूरी करके घर लौटते वक्त उसकी जिंदगी अचानक मौत में बदल गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Releated Posts

पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश मामले में 7 दोषियों को सजा

अलीगढ़: खैर क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ की हत्या की साजिश रचने और धमकी देने के मामले…

ByByHindustan Mirror News Mar 29, 2026

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top